back to top
Home Haryana News Haryana News: हरियाणा के लोग 30 जून से पहले कर लें ये...

Haryana News: हरियाणा के लोग 30 जून से पहले कर लें ये काम, वरना नहीं मिलेगा राशन

0
2
Haryana News

Haryana News:  हरियाणा से बड़ी खबर आ रही है। हरियाणा राज्य सरकार द्वारा POS मशीनों में 100% e-KYC अनिवार्य कर दिया गया है। इसके तहत सभी लाभार्थियों को 30 जून तक अपनी POS मशीनों पर e-KYC प्रक्रिया पूरी करनी होगी।

हरियाणा में सिरसा के जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक मुकेश कुमार ने बताया कि वर्तमान में सिरसा जिले में राशन प्राप्त कर रहे 9,71,245 लाभार्थियों में से कुल 485 POS मशीनों के माध्यम से 56.63 प्रतिशत लाभार्थियों की बायोमेट्रिक पहचान सफलतापूर्वक दर्ज की जा चुकी है। विभाग द्वारा इसकी लगातार निगरानी की जा रही है। 100% e-KYC होने से फर्जी लाभार्थी डिपुओं से राशन नहीं ले पाएंगे।Haryana News

उन्होंने राशन लाभार्थियों से अपील की है कि वे 30 जून से पहले अपनी e-KYC प्रक्रिया पूरी कर लें ताकि राशन लाभार्थियों को राशन प्राप्त करने में किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि ई-केवाईसी होने से सभी लाभार्थियों का रिकार्ड ऑनलाइन विभाग के पास पहुंच जाएगा, जिससे कितने लाभार्थी किस राशन कार्ड से जुड़े हैं, इसकी सही जानकारी विभाग के पास पहुंच जाएगी। उन्होंने कहा कि लाभार्थी जल्द से जल्द अपना ई-केवाईसी पूरा करवा लें, ताकि उन्हें राशन मिलने में किसी परेशानी का सामना न करना पड़े। ई-केवाईसी करवाने के लिए लाभार्थियों को अपने आधार कार्ड के साथ नजदीकी डिपो होल्डर के पास जाना होगा और वहां पीओएस मशीन पर अंगूठा लगाकर अपनी पहचान सत्यापित करनी होगी, जिसके बाद ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।Haryana News