शुक्रवार, 6 नवम्बर 2026

Haryana News: हरियाणा में बड़े जासूसी कांड का खुलासा! पाकिस्तान से जुड़े नेटवर्क का पर्दाफाश, 4 आरोपी गिरफ्तार

Written by: Best24News

Published:

Haryana News: हरियाणा में एक बड़े जासूसी कांड का पर्दाफाश हुआ है। राज्य के पलवल से 3 और नूह जिले से एक युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया है। सामने आई…


हरियाणा में बड़े जासूसी कांड का खुलासा
हरियाणा में बड़े जासूसी कांड का खुलासा
Google News Follow us on Google

Haryana News: हरियाणा में एक बड़े जासूसी कांड का पर्दाफाश हुआ है। राज्य के पलवल से 3 और नूह जिले से एक युवक को पुलिस ने हिरासत में लिया है। सामने आई जानकारी के अनुसार केंद्रीय खुफिया विभाग के एक रिपोर्ट के बाद एसटीएफ क्राइम ब्रांच और स्थानीय पुलिस के द्वारा संयुक्त रूप से कार्रवाई की गई जिसमें चार युवकों को गिरफ्तार किया गया है।

Advertisement

जम्मू कश्मीर पुलिस और केंद्रीय खुफिया विभाग की टीम पहुंची पलवल

इस मामले की जांच के लिए जम्मू कश्मीर पुलिस और केंद्रीय खुफिया विभाग की एक टीम पलवल पहुंच चुकी है। चार युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया है और अब इन युवकों से पूछताछ किया जाएगा।

इस क्षेत्र में रहता था पाकिस्तानी खुफिया एजेंट

सामने आई जानकारी के अनुसार पाकिस्तान से जुड़ा संदिग्ध एजेंट लंबे समय से बहिन और तावडू क्षेत्र में सक्रिय था। उसके पाकिस्तान जाने के बाद ही खुफिया विभाग ने उसे जुड़े लोगों पर शिकंजा कसा है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: सोशल मिडिया से हुई थी दोस्ती, फिर खेला ऐसा खेल, अब दोनों पकडे गए ?

संदिग्ध पाकिस्तानी एजेंट बहिन थाना क्षेत्र के गाँव पावसर और नूह के तावडू इलाके में लंबे समय से सक्रिय था। इस गांव के ही एक युवक का इस पाकिस्तानी एजेंट से ज्यादा मेलजोल था।

पलवल से भी 2 आरोपी गिरफ्तार

दो युवक को पलवल जिले से भी गिरफ्तार किया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने रिपोर्ट आई है कि साल 2017 से यह चारों युवक जम्मू कश्मीर में पाकिस्तानी लोगों के संपर्क में थे। फिलहाल एजेंसी इस मामले को संवेदनशीलता से देखते हुए गोपनीय जांच कर रही है। इस मामले में अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी पुलिस ने बाजार में किया पैदल मार्ग्, जानिए दुकानदारों से क्या कहा ?

Also Read:Haryana news: हरियाणा के इस प्रतियोगी परीक्षा में फेल अभ्यर्थियों को मिलेगा दूसरा मौका, निर्देश जारी

हरियाणा में एक बार फिर से पाकिस्तानी नेटवर्क का खुलासा होने से सनसनी मच गई है। पुलिस एजेंसियों के द्वारा तेजी से इस मामले का जांच किया जा रहा है और इससे जुड़े अन्य लोगों के बारे में भी पता लगाया जा रहा है। 7 साल से यह नेटवर्क सक्रिय था।

Also Read:Dharuhera News : राजकीय प्राथमिक पाठशाला गढ़ी अलावलपुर के विद्यार्थियों ने प्रवेश उत्सव पर निकाली रैली

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में अब नहीं लगेंगे बिजली के कट, यहां बनेगा 220 KV सब-स्टेशन

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp