शुक्रवार, 6 नवम्बर 2026

Haryana News: रेवाड़ी में इस विभाग के कर्मचारियों को तीन माह से नही मिला वेतन, आंदोलन की दी चेतावनी

Written by: सुनील चौहान

Published:

Haryana News: रेवाड़ी: अदालत के आदेशों के बावजूद शिक्षा विभाग द्वारा सेवानिवृत्त शिक्षकों को उनके लंबित लाभ जारी न किए जाने का खामियाजा अब डीईईओ और डीईओ कार्यालय में कार्यरत कर्मचारियों को…


Haryana News: रेवाड़ी: अदालत के आदेशों के बावजूद शिक्षा विभाग द्वारा सेवानिवृत्त शिक्षकों को उनके लंबित लाभ जारी न किए जाने का खामियाजा अब डीईईओ और डीईओ कार्यालय में कार्यरत कर्मचारियों को भुगतना पड़ रहा है। बता दे कि पिछले तीन माह से डीईईओ कार्यालय के कर्मचारियों को वेतन नहीं मिला है। कर्मचारियों की ईएमआई ड्यू हो चुकी हैं और बैंक कर्मचारियों की ओर से नोटिस जारी करने की चेतावनी दी जा रही है।Haryana News

Advertisement

 

नए साल का जशन हुआ फीका: कर्मचारियों का कहना है कि वेतन न मिलने के कारण उनकी दिवाली फीकी रही और अब नए वर्ष का जश्न भी प्रभावित होने वाला है। रोजमर्रा के खर्चों के साथ-साथ बच्चों की पढ़ाई, किराया और अन्य आवश्यकताओं को पूरा करना मुश्किल हो गया है। कर्मचारियों का आरोप है कि यह स्थिति उनकी गलती के कारण नहीं बनी है, बल्कि विभागीय लापरवाही और अदालत के आदेशों की अनदेखी का परिणाम है।Haryana News

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: सोशल मिडिया से हुई थी दोस्ती, फिर खेला ऐसा खेल, अब दोनों पकडे गए ?

मामला तब और गंभीर हो गया जब सेवानिवृत्त एक प्राचार्य को एसीपी का लाभ नहीं दिए जाने के प्रकरण में नवंबर माह में जिला अदालत ने डीईओ कार्यालय के हेड को अटैच करने के आदेश जारी कर दिए। अदालत के इस सख्त कदम के बाद भी शिक्षा विभाग की ओर से स्थिति को सुधारने के लिए ठोस कार्रवाई नहीं की गई। इसका सीधा असर कार्यालय में कार्यरत कर्मचारियों के वेतन पर पड़ा, जिन्हें नवंबर माह से अब तक सैलरी नहीं मिल पाई है।

 

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी पुलिस ने बाजार में किया पैदल मार्ग्, जानिए दुकानदारों से क्या कहा ?

आंदोलन की चेतावनी: कर्मचारी का कहना है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे। अदालत के आदेशों के बावजूद लाभ जारी न करना न केवल अवमानना की श्रेणी में आता है, बल्कि इससे विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

डीईओ कार्यालय के कर्मचारियों का कहना है कि वे प्रशासनिक कामकाज पूरी निष्ठा से कर रहे हैं, लेकिन विभागीय स्तर पर लिए गए फैसलों का खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ रहा है। कर्मचारियों ने मांग की है कि शिक्षा विभाग और जिला प्रशासन इस मामले में जल्द हस्तक्षेप करे, ताकि सेवानिवृत्त शिक्षकों को उनके वैध लाभ मिल सकें और कार्यालय कर्मचारियों का लंबित वेतन जारी हो सके।

 

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में अब नहीं लगेंगे बिजली के कट, यहां बनेगा 220 KV सब-स्टेशन

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp