Haryana News: हरियाणा के गुरुग्राम में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है जिसने एक बार फिर से महिला सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए है। गुरुग्राम में सड़कों पर दिल्ली पुलिस के एक जवान ने अपनी एक्स गर्लफ्रेंड का बाल खींच खींच कर पिटाई कर दी। जैसे ही वीडियो वायरल हुआ आरोपी को गिरफ्तार करके कार्रवाई शुरू कर दी गई।
सुबह-सुबह सोसाइटी पहुंचा आरोपी
जानकारी के मुताबिक, घटना गुरुग्राम के सेक्टर-56 स्थित एक रिहायशी सोसाइटी की है। आरोप है कि आरोपी सुबह-सुबह अपनी एक गर्लफ्रेंड के घर पहुंचा और वहां पहुंचने के बाद उसके परिवार और लड़की से विवाद करने लगा। विवाद इतना ज्यादा बढ़ गया की कॉलोनी के लोग भी बाहर निकल कर आ गए।
युवती के पहुंचते ही शुरू हुई मारपीट

परिजनों के अनुसार, जब युवती किसी कार्यक्रम से लौटकर सोसाइटी पहुंची तो आरोपी ने उसे रास्ते में रोक लिया। आरोप है कि उसने सार्वजनिक स्थान पर युवती के साथ बदसलूकी की, उसके बाल पकड़कर खींचा और थप्पड़ भी मारे। घटना को देखकर आसपास मौजूद लोग हैरान रह गए। कई लोगों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन आरोपी किसी की बात सुनने को तैयार नहीं था।
लड़की जब वापस आई तो उससे मारपीट करने लगा। जब लोग बीच बचाव करने आए तो बीच बचाव करने वाले लोगों से भी विवाद हो गया। सोशल मीडिया पर जैसे ही यह वीडियो वायरल हुई लोग हैरान हो गया और तरह-तरह के स्टेटमेंट देने लगे।

हालांकि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है फिर भी इस घटना ने एक बार फिर से महिला सुरक्षा पर सवाल खड़ा कर दिया है। दिल्ली पुलिस के इस बर्ताव में एक बार फिर से सवाल खड़े कर दिए हैं कि क्या पुरुष महिला को बीच सड़क पर पीट सकता है महिलाओं का कोई सुरक्षा नहीं है।













