Rewari News: रेवाड़ी में 2 दिन से लापता युवक का शव नहर में मिला है जिसके बाद सनसनी फैल गई है। पिछले दो दिनों से युवक के परिवार उसकी खोज कर रहे थे। जब कोई सुराग नहीं मिला तो परिवार वालों ने पुलिस के पास शिकायत की। पुलिस की छानबीन के बाद ढाणी जड़थल निवासी 21 वर्षीय मोनू का शव नहर से मिला।
काम पर जाने के लिए निकला था युवक
सामने जानकारी के अनुसार 21 साल का युवक रोजाना की तरह घर से कम पर जाने के लिए निकला था लेकिन देर तक जब वह नहीं लौटा तो घर वालों की चिंता बढ़ने लगी। इसके बाद घर वालों ने अपने स्तर पर तलाश शुरू कर दी लेकिन युवक का कोई पता नहीं चला।
नहर में मिला शव, पहचान होते ही पसरा मातम
लापता युवक की तलाश के बीच स्थानीय लोगों ने नहर में एक शव दिखाई देने की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाया। जांच के दौरान शव की पहचान लापता युवक के रूप में हुई। पहचान होते ही परिवार और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
शरीर पर नहीं मिले चोट के निशान
प्रारंभिक जांच में युवक के शरीर पर किसी प्रकार के गंभीर चोट या संघर्ष के निशान नहीं पाए गए हैं। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि मौत के सही कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।
पोस्टमार्टम के बाद युवक का शव परिवार को सौंप दिया गया है। युवक के अचानक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है वहीं दूसरी तरफ पुलिस में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।











