Breaking News: अवैध हथियार रखने वाले हो जाए सावधान

On: June 10, 2026 4:33 PM
Follow Us:
Breaking News: अवैध हथियार रखने वाले हो जाए सावधान

Breaking News: हरियाणा पुलिस की अवैध हथियार रखने वालों पर ताबड तोड कार्रवाइ की जा रही है। थाना बावल पुलिस टीम ने अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कडी कार्रवाई की है। पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए एक शातिर आरोपी को अवैध देशी पिस्टल के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपी की पहचान गांव झाबुआ निवासी चरण सिंह उर्फ बब्लू के रूप में हुई है।

जानिए कैसे पकडा गया: बता दे कि गत 9 जून को थाना बावल पुलिस टीम गश्त और चेकिंग के दौरान गांव दुल्हेडा से गांव झाबुआ की ओर जाने वाली सड़क पर मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस टीम को सड़क किनारे एक संदिग्ध शख्स अपनी बिना नंबर प्लेट की स्प्लेंडर बाइक के साथ बैठा हुआ दिखाई दिया।

पुलिस टीम ने जब पास जाकर उससे पूछताछ की, तो उसने अपना नाम चरण सिंह उर्फ बब्लू निवासी गांव झाबुआ बताया। वह शख्स शराब के नशे में धुत था। शक होने पर जब पुलिस टीम ने उसकी तलाशी ली, तो उसके कब्जे से एक अवैध देशी पिस्टल बरामद हुआ। पुलिस द्वारा उक्त पिस्टल के वैध लाइसेंस या परमिट के बारे में पूछने पर आरोपी कोई भी दस्तावेज पेश नहीं कर सका।Breaking News
पुलिस रिमांड

आरोपी को लिया रिमांड पर: बता दे कि बिना लाइसेंस अवैध हथियार रखने पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना बावल में शस्त्र अधिनियम (Arms Act) के तहत मामला दर्ज कर लिया तथा उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को माननीय अदालत में पेश कर गहन पूछताछ और हथियार के स्रोतों का पता लगाने के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।

अपराधिक क्राइम रिकोर्ड: गिरफ्तार किया गया आरोपी चरण सिंह उर्फ बब्लू एक आदतन अपराधी है। इसके खिलाफ पहले भी राजस्थान और हरियाणा के विभिन्न थानों में मारपीट,लूट, हत्या, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट जैसे गंभीर अपराधों के 10 मामले दर्ज है। आरोपी आद्यतन अपराधी है। जिसके हरियाणा पुलिस को तलाश थी।Breaking News

पुलिस ने दिया ये संदेश: रेवाड़ी पुलिस जिले में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और अपराधियों को सलाखों के पीछे भेजने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। अवैध हथियारों और नशा तस्करी के खिलाफ यह अभियान आगे भी इसी तरह आक्रामक रूप से जारी रहेगा। किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा।Breaking News

Harsh Chauhan

हर्ष चौहान Best24News में पत्रकार एवं कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। वे हरियाणा, रेवाड़ी, धारूहेड़ा, अपराध, सामाजिक गतिविधियों और स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरों की पिछले 6 साल रिपोर्टिंग कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now