शुक्रवार, 6 नवम्बर 2026

Haryana News: उपभोक्ताओं की हुई बल्ले बल्ले, अब बिजली कनेक्शन के लिए नही काटने पडेगें कार्योलयों के चक्कर

Written by: सुनील चौहान

Published:

Haryana News: हरियाणा के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बहुत बड़ी खुशी की खबर है। अब नए बिजली कनेक्शन के लिए लंबे इंतजार नहीं करना पडेगा है। हरियाणा विद्युत विनियामक आयोग (HERC) ने…


Haryana News: हरियाणा के बिजली उपभोक्ताओं के लिए बहुत बड़ी खुशी की खबर है। अब नए बिजली कनेक्शन के लिए लंबे इंतजार नहीं करना पडेगा है। हरियाणा विद्युत विनियामक आयोग (HERC) ने बिजली कनेक्शन देने की एक नई समय-सीमा जारी की है। इसके तहत उपभोक्ताओं को उनके आवेदन के अनुसार जल्द से जल्द कनेक्शन मिल सकेगा। यानि ज्यादा समय बरबाद नहीं करना पडेगा

Advertisement

मेट्रो शहरों में बिजली कनेक्शन को ये है नियम

HERC ने साफ किया है कि अगर आप मेट्रोपॉलिटन शहरों में रहते हैं और आपने बिजली कनेक्शन के लिए पूरा आवेदन जमा कर दिया है तो आपको सिर्फ तीन दिनों के भीतर ही नया कनेक्शन मिल जाएगा। इससे पहले लोगों को कई सप्ताह या महीनों तक इंतजार करना पड़ता था। अब यह प्रक्रिया बहुत तेज़ और पारदर्शी हो जाएगी।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: सोशल मिडिया से हुई थी दोस्ती, फिर खेला ऐसा खेल, अब दोनों पकडे गए ?

उपभोक्ताओं को मिलेगी सुविधा

इस नई समय-सीमा के लागू होने से बिजली कनेक्शन लेने वाले उपभोक्ताओं को बड़ी सुविधा होगी। इससे बिजली विभाग की कार्यप्रणाली में सुधार होगा और जनता का समय बचेगा। इसके अलावा, शिकायतों में कमी आएगी और बिजली वितरण में पारदर्शिता बढ़ेगी।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी पुलिस ने बाजार में किया पैदल मार्ग्, जानिए दुकानदारों से क्या कहा ?

इलाकों के लिए अलग नियम

बता दें कि ये नियम एरियवाईज अलग अलग तय किया गया है। जहां मेट्रो शहरों के लिए तीन दिन का समय तय किया गया है, वहीं नगर क्षेत्रों में बिजली कनेक्शन मिलने की अवधि सात दिनों की रखी गई है। इसका मतलब है कि शहरों के छोटे इलाकों में भी अब बिजली कनेक्शन मिलने में ज्यादा देर नहीं होगी।

ग्रामीण क्षेत्रों के लिए यह अवधि थोड़ी ज्यादा है। यहां बिजली कनेक्शन मिलने की समय-सीमा 15 दिनों की रखी गई है। यह वक्त ग्रामीण इलाकों की भौगोलिक स्थिति और तकनीकी आवश्यकताओं को ध्यान में रखकर निर्धारित किया गया है।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में अब नहीं लगेंगे बिजली के कट, यहां बनेगा 220 KV सब-स्टेशन

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp