Breaking News
Ebola Virus: कोरोना जैसे वायरस ने दी दस्तक, हवाई यात्रियों के लिए Covid जैसे प्रोटोकॉल लागू Haryana News: मुख्यमंत्री सैनी का बड़ा फैसला, 1 अक्टूबर से राज्य के इन गाड़ियों को नहीं मिलेगा पेट्र... Haryana News: रेवाड़ी में महिला लापता, न मायके न पहुची ससुराल Haryana Public Holiday: हरियाणा में इस दिन रहेगा सार्वजनिक अवकाश,सभी स्कूल-कॉलेज और दफ्तर रहेंगे बंद Breaking News: रेवाडी में एक साथ उठी 3 अर्थियां, पूरे गांव की आंखें नम 26 May Rashifal : खुलेगा किस्मत का दरवाज़ा, इन राशियों को मिल सकती है बड़ी खुशखबरी Dharuhera News: गांव के युवाओं ने ठानी स्वच्छता की जिम्मेदारी Haryana Transfer News: राज्य में प्रशासनिक सर्जरी, 24 IAS-HCS अधिकारियों के हुए तबादले, देखें लिस्ट  Haryana News: HCS भर्ती को लेकर सुप्रीम कोर्ट का बडा फैसला PPP 2.0 : हरियाणा में डेटा आधारित सुशासन की नई क्रांति: डा सतीश खोला

Haryana News: अनिल विज ने कांग्रेस के AI वीडियो को बताया अपमान, कहा- गरीबों का मजाक बनाना गलत

On: March 21, 2026 7:58 PM
Follow Us:
Anil vij

Haryana News: हाल ही में कांग्रेस की एक सीनियर नेता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक एआई (Artificial Intelligence) से बनाया गया वीडियो अपने एक्स एकाउंट पर शेयर किया है। इस वीडियो में पीएम मोदी सूट पहनकर चाय बेचते हुए दिख रहे हैं। उनके हाथ में चाय की केटल और ग्लास है। साथ ही वह चाय की आवाज लगाते हुए भी नजर आ रहे हैं। वीडियो में उनके पीछे कई देशों के झंडे भी साफ देखे जा सकते हैं।

वीडियो हुआ तेजी से वायरल

यह वीडियो लगभग छह सेकंड का है और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसे देखकर लोग अपनी-अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। इस वीडियो को लेकर राजनीतिक माहौल भी गरमा गया है।

बीजेपी नेता अनिल विज ने जताया आक्रोश

हरियाणा के परिवहन मंत्री और बीजेपी नेता अनिल विज ने इस वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि कांग्रेस ने करोड़ों लोगों का अपमान किया है। उनका कहना था कि छोटे से छोटे काम से भी कोई व्यक्ति ऊपर पहुंच सकता है और यही हमारे देश की लोकतंत्र की खूबसूरती है। अनिल विज ने साफ तौर पर कहा कि कांग्रेस ने इस वीडियो के जरिए प्रजातंत्र का घोर अपमान किया है। उन्होंने यह भी कहा कि वह खुद भी पोस्टर लगाते थे लेकिन आज वह मंत्री हैं। इस पर कांग्रेस का ऐसा व्यवहार उचित नहीं है।

कांग्रेस ने पहले भी किया था ऐसा वीडियो पोस्ट

कांग्रेस ने इससे पहले भी प्रधानमंत्री मोदी का एक और एआई जेनेरेटेड वीडियो पोस्ट किया था। उस वीडियो में पीएम मोदी की दिवंगत माता हीराबेन की तरह दिखने वाली एक बुजुर्ग महिला का चेहरा एआई की मदद से बनाया गया था। वीडियो में वह महिला सोफे पर बैठी थी जबकि प्रधानमंत्री मोदी को सपना देखते हुए दिखाया गया था। इस वीडियो के कैप्शन में लिखा था, साहब के सपनों में आईं मां। देखिए रोचक संवाद

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

इन वीडियो पोस्ट के बाद राजनीतिक दलों के बीच नोकझोंक बढ़ गई है। सोशल मीडिया पर भी इस तरह के वीडियो को लेकर बहस जारी है। हालांकि ऐसे एआई आधारित वीडियो राजनीतिक सियासत में नया आयाम लेकर आए हैं लेकिन उनके सही या गलत इस्तेमाल को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।

Best24News

Harsh Chauhan - Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं।

मुख्यमंत्री सैनी का बड़ा फैसला, 1 अक्टूबर से राज्य के इन गाड़ियों को नहीं मिलेगा पेट्रोल

Haryana News: मुख्यमंत्री सैनी का बड़ा फैसला, 1 अक्टूबर से राज्य के इन गाड़ियों को नहीं मिलेगा पेट्रोल

Haryana News: हरियाणा सरकार के द्वारा राज्य में फैलते प्रदूषण को रोकने के लिए बड़ा फैसला लिया गया है। हरियाणा के राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र यानी कि एनसीआर में शामिल जिलों में अक्टूबर से ‘ No PUCC No Fuel Policy ‘ लागू किया जाएगा। अब जिन गाड़ियों के पास प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण पत्र नहीं होगा उन्हें 1 अक्टूबर से पेट्रोल नहीं मिलेगा।

लागू होगी नई व्यवस्था

इन जिलों में ऑटोमेटिक नंबर प्लेट रिकॉग्निशन सिस्टम स्थापित किया जा रहा है ताकि तय समय सीमा से पहले नई व्यवस्था पूरी तरह से लागू हो जाए। हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने जानकारी दिया कि राज्य में प्रदूषण तेजी से फैलता जा रहा है जिसे रोकने के लिए यह बड़ा कदम उठाया गया है।

इलेक्ट्रिक बसों का भी होगा संचालन

राज्य में प्रदूषण रोकने के लिए मुख्य शहरों में 925 इलेक्ट्रिक बसों का संचालन किया जाएगा। मुख्य सचिव ने बताया कि आने वाले समय में इलेक्ट्रिक बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी और सीएनजी वाले बेसन का संचालन भी किया जाएगा ताकि प्रदूषण को कंट्रोल किया जा सके।

 राज्य में तेजी से फैल रहा है प्रदूषण

हरियाणा में तेजी से प्रदूषण फैल रहा है। प्रदूषण बढ़ने के साथ-साथ बीमारियों का खतरा भी बढ़ने लगा है ऐसे में सरकार के द्वारा प्रदूषण को रोकने के लिए कई तरह की नीति लाई जा रही है। अब 1 अक्टूबर से प्रदूषण सर्टिफिकेट नहीं दिखाने वाले गाड़ियों को किसी भी कीमत पर पेट्रोल नहीं दिया जाएगा।

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

Haryana News: रेवाड़ी में महिला लापता, न मायके न पहुची ससुराल

Haryana News: रेवाड़ी: जिले के गांव खोरी की रहने वाली 44 वर्षीय रेखा पत्नी सतवीर बीते 23 मई से लापता हैं। परिजन 3 दिन से उसकी तलाश कर रहे हैं लेकिन महिला का सुराग नहीं लग पाया है। परिजनों का कहना है कि वह न तो अपने मायके पहुंची तथा न हीं ससुराल वापस आई।

परिजनों के अनुसार रेखा सुबह करीब साढ़े नौ बजे अपनी ससुराल मोहनपुर से गांव खोरी आने के लिए निकली थीं, लेकिन देर शाम तक घर नहीं पहुंचीं। इसके बाद परिवार ने उनकी काफी तलाश की, लेकिन अब तक उनका कोई सुराग नहीं लग पाया है।

परिवार का कहना है कि रेखा न तो अपने गांव पहुंची हैं और न ही वापस मोहनपुर लौटी हैं। घटना के बाद से परिजन बेहद परेशान हैं और लगातार उनकी खोजबीन में जुटे हुए हैं। परिवार ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी को रेखा के बारे में कोई जानकारी मिले तो तुरंत संपर्क करें।

परिजनों ने महिला की तलाश में लोगों से सहयोग की अपील करते हुए मोबाइल नंबर 9996966971 और 9671579781 जारी किए हैं। परिवार का कहना है कि ज्यादा से ज्यादा लोग इस सूचना को साझा करें, ताकि महिला को खोजा जा सके।

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
हरियाणा में इस दिन रहेगा सार्वजनिक अवकाश,सभी स्कूल-कॉलेज और दफ्तर रहेंगे बंद

Haryana Public Holiday: हरियाणा में इस दिन रहेगा सार्वजनिक अवकाश,सभी स्कूल-कॉलेज और दफ्तर रहेंगे बंद

Haryana Public Holiday: हरियाणा सरकार के द्वारा बकरीद की छुट्टी 27 मई से बदलकर 28 मई 2026 कर दी गई है। सरकार के द्वारा अचानक छुट्टियों की तारीख को बदल दिया गया है। मानव संसाधन विभाग के द्वारा एक अधिसूचना जारी किया गया है जिसमें बताया गया है कि सभी सरकारी विभाग बोर्ड निगम यूनिवर्सिटी कॉलेज स्कूल और सरकारी दफ्तर 28 तारीख को पूर्ण रूप से बंद रहेंगे। विभाग के द्वारा स्पष्ट रूप से कहा गया है कि इस दिन कोई भी सरकारी कामकाज नहीं होगा।

पहले 27 तारीख को रखी गई थी छुट्टी

आपको बता दे पहले 27 मई को छुट्टी रखी गई थी लेकिन अब छुट्टियों के तारीख में बदलाव कर दिया गया है और 28 तारीख को छुट्टी रखी गई है।

राज्य सरकार के द्वारा इस संबंध में सभी जिला अधिकारियों और विभाग अध्यक्षों को नोटिस जारी कर दिया गया है। अब बकरीद की छुट्टी को लेकर किसी भी तरह का कंफ्यूजन नहीं है।

बैंक भी रहेंगे बंद

आपको बता दे की 28 तारीख को बैंकों में भी छुट्टियां रहने वाली है ऐसे में अगर आपको बैंक जाना है तो एक बार छुट्टियों की लिस्ट चेक कर लीजिए वरना आपकी परेशानी बढ़ सकती है।

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

इन राज्यों में 27 तारीख को बंद रहेंगे बैंक

आपको बता दे कि भारत के तमाम राज्यों में 27 तारीख को बैंकों में छुट्टियां रहेगी। नई दिल्ली,उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, पंजाब,हरियाणा, बिहार उत्तराखंड तेलंगाना पश्चिम बंगाल छत्तीसगढ़ झारखंड हिमाचल प्रदेश तेलंगाना आंध्र प्रदेश असम त्रिपुरा मिजोरम मणिपुर नागालैंड मेघालय केरल और जम्मू कश्मीर में 27 तारीख को भी बैंक बंद रहेंगे।

राज्य में छुट्टियां को लेकर कन्फ्यूजन बना हुआ था लेकिन अब सरकार के द्वारा इसके बारे में जानकारी दे दी गई है जिसके बाद छुट्टियां को लेकर कन्फ्यूजन खत्म हो गया है। सरकार के द्वारा नोटिस जारी करने के बाद अब कंफर्म हो गया है कि 27 तारीख को नहीं बल्कि 28 तारीख को सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है।

Breaking News: रेवाडी में एक साथ उठी 3 अर्थियां, पूरे गांव की आंखें नम

Breaking News: रेवाड़ी: जिले के बोड़िया कमालपुर गांव में सोमवार का दिन मातम में बदल गया, जब सड़क हादसे में जान गंवाने वाले पिता , पत्नी और बेटे का एक साथ अंतिम संस्कार किया गया। गांव के लोगों ने नम आंखों से तीनों को अंतिम विदाई दी। पिता रतनलाल का कहना है कि उसका सब कुछ खत्म हो गया है। क्योंकि रतनलाल का बृजमोहन इकलौता बेटा था।

गांव में नही जले चूले: हादसे के बाद ही गांव में मातम छाया हुआ है आलम जहां तक है कि दाह संस्कार के दिन गांव में कोई भी चूल्हा नहीं चला गया पूरे गांव की चिंता का विषय बना हुआ है कि एक परिवार पूरा खत्म हो गया। बता दे की बृजमोहन अपने माता-पिता का इकलौती सन्तान थी। बेटा पत्नी सहित तीनों की एक साथ दर्दनाक मोत होने से घर मे मातम छाया हुआ है।

हादसे की खबर मिलते ही पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई और गांव में दिनभर चूल्हे तक नहीं जले।बताया जा रहा है कि इंजीनियर बुजमोहन अपने बेटे निमेष का भविष्य संवारने के लिए उसे कोचिंग सेंटर में दाखिला दिलाने पत्नी अनीता के साथ घर से निकले थे। लेकिन रास्ते में हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे परिवार को उजाड़ दिया।

 

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

हादसे में ब्रिजमोहन, उनकी पत्नी और बेटे की मौत हो गई। जब तीनों के शव गांव पहुंचे तो माहौल बेहद गमगीन हो गया और हर आंख नम नजर आई।

 

दोपहर के समय गांव के श्मशान घाट में एक ही चिता पर तीनों का अंतिम संस्कार किया गया। पिता रतन सिंह ने भारी मन से कहा कि एक पल में सब कुछ खत्म हो गया। वहीं मां रामकली का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों के अनुसार परिवार का गांव से गहरा लगाव था और वे अक्सर गांव आते-जाते रहते थे। इस हृदय विदारक हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया।

राज्य में प्रशासनिक सर्जरी, 24 IAS-HCS अधिकारियों के हुए तबादले

Haryana Transfer News: राज्य में प्रशासनिक सर्जरी, 24 IAS-HCS अधिकारियों के हुए तबादले, देखें लिस्ट 

Haryana Transfer News: सोमवार की देर रात हरियाणा में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी हुई। राज्य की कई आईएएस ऑफीसर्स और एचसीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया। तत्काल प्रभाव से तबादलों को लागू कर दिया गया है। आपको बता दे कि राज्य के कई जिलों  में प्रशासनिक जिम्मेदारी या नए अधिकारियों को सौंपी गई है।

पलवल और पानीपत में बदले गए DC 

सरकार ने IAS अधिकारी डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ को पलवल के उपायुक्त पद से हटाकर पानीपत का नया डीसी नियुक्त किया है।  डॉ. जैंदर सिंह छिल्लर को पलवल का नया उपायुक्त बनाया गया है। इस बदलाव के बाद दोनों जिलों में प्रशासनिक कमान नए अधिकारियों के हाथों में आ गई है।

फरीदाबाद में भी बदले अहम अधिकारी

समवर्तक सिंह खंगवाल को एचएसवीपी फरीदाबाद का प्रशासक और अतिरिक्त निदेशक अर्बन एस्टेट फरीदाबाद नियुक्त किया गया है। वहीं अमित मान को नगर निगम फरीदाबाद का सचिव बनाया गया है। अनिल कुमार यादव को नगर निगम एनआईटी फरीदाबाद में संयुक्त आयुक्त की जिम्मेदारी दी गई है।

परिवार पहचान प्राधिकरण में नई जिम्मेदारी

शाश्वत सांगवान को हरियाणा परिवार पहचान प्राधिकरण का मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया गया है। साथ ही उन्हें नागरिक संसाधन सूचना विभाग में अतिरिक्त सचिव का अतिरिक्त कार्यभार भी सौंपा गया है। उत्सव आनंद को पलवल में अतिरिक्त उपायुक्त-सह-जिला नागरिक संसाधन सूचना अधिकारी लगाया गया है।

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

कई जिलों में नए सिटी मजिस्ट्रेट तैनात

रोहित कुमार को हिसार का सिटी मजिस्ट्रेट बनाया गया है। वहीं अप्रतिम सिंह को नूंह और प्रमेश सिंह को कैथल का नया सिटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया है। इसके अलावा मनोज कुमार-1 को नारनौल में जिला परिवहन अधिकारी-सह-सचिव आरटीए की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now