Haryana New Bypass: आप अगर जीरकपुर पंचकूला रूट पर लगने वाले ट्रैफिक से परेशान हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद खास है। घंटो ट्रैफिक में फंसने वाले लोगों को जल्द राहत मिलने वाली है। हरियाणा में एक नया हाई स्पीड एक्सप्रेस बाईपास (Zirakpur Panchkula Bypass) बनाने की तैयारी शुरू की जा चुकी है जिससे ट्राई सिटी के लोगों का सफर काफी आसान हो जाएगा।
NHAI के द्वारा इस बड़ी परियोजना पर 1878 करोड रुपए खर्च किए जाएंगे। यह बायपास 19 किलोमीटर का होगा जो की बेहद आधुनिक तरीके से बनाया जाएगा। बाईपास निर्माण के बाद भीड़भाड़ वाले इलाकों से ट्रैफिक का दबाव कम हो जाएगा।
रोजाना घंटों जाम की समस्या से मिलेगी निजात (Haryana New Bypass)
जीरकपुर, बलटाना, ढकौली,कालका चौक और हाउसिंग बोर्ड चौक जैसे इलाकों में लंबे समय से लोग ट्रैफिक की समस्या से परेशान है। सुबह शाम यहां गाड़ियों की लंबी कटारे लग जाती है जिसके वजह से लोगों को ऑफिस जाने में दिक्कत होती है और समय बर्बाद होता है।
लेकिन अब यहां नया एक्सप्रेस बाईपास ( Haryana new Expressway news ) बनने से बड़ी संख्या में गाड़ियां नए रोड से गुजरने लगेंगे।। इससे सफर आसान हो जाएगा और ट्रैफिक की समस्या भी पूरी तरह खत्म हो जाएगी।
हिमाचल जाने वालों को होगा ज्यादा फायदा
दिल्ली पंजाब और मोहाली के तरफ से हिमाचल प्रदेश जाने वाले लोगों को अब ट्रैफिक के समस्या से निजात मिलेगी। यह नया बाईपास ट्रैफिक को सीधे शहर के बाहर से निकाल देगा जिससे सफर में लगने वाला समय कम हो जाएगा और ईंधन की भी बचत होगी।
हादसों में भी आएगी कमी
विशेषज्ञों का कहना है कि इस आधुनिक बाईपास के निर्माण से सिर्फ ट्रैफिक का दबाव कम नहीं होगा बल्कि सड़क दुर्घटनाओं में भी कमी आएगी। इस सड़क को आधुनिक तकनीक और बेहतर ट्रैफिक सिस्टम के साथ बनाया जाएगा ताकि गाड़ी चालकों को सुरक्षित और आरामदायक यात्रा मिल सके।
ट्राई सिटी की बदलेगी तस्वीर
इस प्रोजेक्ट से केवल सड़क व्यवस्था में सुधार नहीं होगा बल्कि बेहतर कनेक्टिविटी से व्यापार पर्यटन और निवेश को भी नहीं रफ्तार मिलेगी। भविष्य में यह प्रोजेक्ट ट्राई सिटी की सबसे महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाओं में शामिल हो जाएगा।

















