Haryana News: सरकारी स्कूलों के बच्चों को बड़ा तोहफा! इन 391 स्कूलों में AI और ड्रोन की मिलेगी ट्रेनिंग

On: May 9, 2026 4:22 PM
Follow Us:

Haryana News: अब हरियाणा के सरकारी स्कूलों में बस पढ़ाई नहीं होगी बल्कि बच्चों के फ्यूचर को लेकर भी तैयारी कराई जाएगी। जी हां बिल्कुल सही सुना आपने राज्य के क्लास सिक्स से लेकर 12वीं क्लास तक के सरकारी स्कूल के बच्चों को रोबोट बनाने की ट्रेनिंग दी जाएगी इसके साथ ही साथ सरकारी स्कूलों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की पढ़ाई भी कराई जाएगी। बच्चे सेंसर आधारित मॉडल बनाने से लेकर AI मशीनों को पहचानना सीखेंगे।

391 स्कूलों में होगी विशेष व्यवस्था (Haryana News)

शिक्षा विभाग के द्वारा इसके लिए 391 स्कूलों में अटल टिकरिंग लैब, रोबोटिक और एस्ट्रोनॉमी लैब को सक्रिय किया जाएगा। लैब में बच्चों के भविष्य को लेकर तैयारी कराई जाएगी। हरियाणा स्कूल शिक्षा परिषद के द्वारा हर जिले के लिए मई और जून में चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम तैयार किया गया है। इस कार्यक्रम में कंप्यूटर शिक्षा को के साथ-साथ स्कूल के प्रभारी और कई बड़े अधिकारियों को हाईटेक तकनीक का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

12 से 15 तारीख तक अंबाला, पंचकूला सिरसा और सोनीपत में प्रशिक्षण का कार्यक्रम चलेगा। 16 से 20 तारीख तक फरीदाबाद फतेहाबाद गुरुग्राम करनाल और यमुनानगर में प्रशिक्षण का कार्यक्रम चलेगा। तीसरे चरण में 21 तारीख से लेकर 25 तारीख तक भिवानी हिसार जींद और पानीपत के शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। वही 26 तारीख से 30 तारीख तक चरखी ददरी झज्जर कैथल कुरुक्षेत्र महेंद्रगढ़ पलवल और रेवाड़ी में शिक्षकों को ट्रेनिंग दिया जाएगा।

हर स्कूल से दो शिक्षकों को मिलेगी ट्रेनिंग

आपको बता दे की हर स्कूल से दो शिक्षकों को अनिवार्य रूप से इस ट्रेनिंग में शामिल होना होगा। यह शिक्षक साइंस और कंप्यूटर के होंगे और वह नई तकनीक से अपडेट होंगे जिससे विद्यार्थियों को फायदा मिलेगा। विद्यार्थियों को स्कूल में रोबोट बनाने की ट्रेनिंग दी जाएगी इसके साथ ही साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की ट्रेनिंग दी जाएगी ताकि बच्चों को भविष्य में फायदा हो सके।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

Leave a Comment