गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Haryana: लॉरेंस बिश्नोई गैंग का 25 हजार का इनामी बदमाश संजय जाट गिरफ्तार, विदेशी पिस्टल समेत भारी मात्रा में हथियार बरामद

Written by: Best24News

Published:

Haryana: राजस्थान Police  को दीपाली पर एक बड़ी सफलता मिली है। कोटपूतली-बहरोड़ पुलिस और डीएसटी टीम की संयुक्त कार्रवाई में नांगल चौधरी थाना क्षेत्र के कालबा गांव निवासी और लॉरेंस बिश्नोई गैंग…


Haryana: राजस्थान Police  को दीपाली पर एक बड़ी सफलता मिली है। कोटपूतली-बहरोड़ पुलिस और डीएसटी टीम की संयुक्त कार्रवाई में नांगल चौधरी थाना क्षेत्र के कालबा गांव निवासी और लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े इनामी बदमाश संजय जाट को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई राजस्थान के कोटपूतली इलाके में की गई, जहां पुलिस ने बिंजाहेड़ा मोड़ पर घेराबंदी कर आरोपी को दबोचा।Haryana

Advertisement

 

विदेशी पिस्टल समेत भारी मात्रा में हथियार बरामद: एसपी कोटपूतली देवेंद्र विश्नोई ने बताया कि तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से भारी मात्रा में हथियार बरामद किए गए। पुलिस ने उसके पास से एक विदेशी ब्रेटा पिस्टल (मेड इन इटली) जिसमें छह जिंदा कारतूस और दो मैगजीन थीं, बरामद की।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: सोशल मिडिया से हुई थी दोस्ती, फिर खेला ऐसा खेल, अब दोनों पकडे गए ?

पुलिस ने बताया कि आरोपी के पास सात देशी पिस्टल, तीन कट्टे, एक पक्कीरा, पांच कारतूस देशी कट्टे के और नौ कारतूस पिस्टल के भी जब्त किए गए। आशंका वह किसी लूट की वारदात करने की फिराक में था।

25 हजार रुपये का इनाम: पुलिस जांच में सामने आया कि संजय जाट पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित था और वह लंबे समय से लॉरेंस बिश्नोई गिरोह के लिए सक्रिय रूप से काम कर रहा था। वह हरियाणा और राजस्थान में लूट, रंगदारी और हथियार तस्करी जैसे संगठित अपराधों में लिप्त रहा है।

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी पुलिस ने बाजार में किया पैदल मार्ग्, जानिए दुकानदारों से क्या कहा ?

 

बिना नंबर की बोलेरो कैंपर गाड़ी जबत: पुलिस ने मौके से अवैध हथियार बनाने में प्रयुक्त बिना नंबर की बोलेरो कैंपर गाड़ी भी बरामद की है।एसपी देवेंद्र विश्नोई ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है और संभावना है कि उसके जरिए गिरोह से जुड़े अन्य अपराधियों के नाम और नेटवर्क का खुलासा हो सकता है।Haryana:

 

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में अब नहीं लगेंगे बिजली के कट, यहां बनेगा 220 KV सब-स्टेशन

पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपी के पास से मिले हथियार किसी बड़ी वारदात के लिए तैयार किए गए थे या उन्हें बेचने की योजना थी।Haryana:

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp