Haryana Highway: हरियाणा में यहां बनेगा 300KM लंबा हाइवे, इन 14 शहरों की कनेक्टिविटी होगी बेहतर

On: July 2, 2026 7:36 AM
Follow Us:
Haryana Highway: हरियाणा में यहां बनेगा 300KM लंबा हाइवे, इन 14 शहरों की कनेक्टिविटी होगी बेहतर

Haryana Highway:प्रदेश में सडक़ नेटवर्क को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए हरियाणा सरकार ने हिसार के तोशाम रोड (कैमरी माइनर के साथ) से कैमरी गंगवा लिंक रोड तक सडक़ के निर्माण को प्रशासनिक स्वीकृति दे दी है।

 

प्रदेश के मुख्यमंत्री  नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार सडक़ अवसंरचना को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। सरकार का उद्देश्य प्रदेश के प्रत्येक नागरिक को बेहतर, सुरक्षित और सुगम यातायात सुविधाएं उपलब्ध कराना है, जिसके लिए शहरों के साथ-साथ ग्रामीण क्षेत्रों में भी सडक़ नेटवर्क का तेजी से विस्तार एवं सुदृढ़ीकरण किया जा रहा है। अच्छी सडक़ें विकास की आधारशिला होती हैं और यही कारण है कि सरकार सडक़ निर्माण एवं मरम्मत कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है।

हरियाणा को नई सड़क कनेक्टिविटी मिलने जा रही है. राज्य के पश्चिमी हिस्से डबवाली (सिरसा) से पूर्वी हिस्से पानीपत तक करीब 300 किलोमीटर लंबा फोरलेन हाईवे बनाने की योजना पर तेजी से काम शुरू किया जा रहा है. इस प्रोजेक्ट से न केवल परिवहन सुविधाएं बेहतर होंगी. बल्कि स्थानीय व्यापार, किसानों और आम जनता को भी बड़ा फायदा पहुंचेगा.Haryana Highway

केंद्र सरकार ने दी परियोजना को मंजूरी
इस महत्वाकांक्षी सड़क परियोजना के लिए केंद्र सरकार ने मंजूरी दे दी है. इसके तहत 80 लाख रुपये की लागत से डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (DPR) तैयार की जाएगी. इस हाईवे के निर्माण से हरियाणा के पूर्वी और पश्चिमी क्षेत्रों के बीच सड़क संपर्क सुलभ और तेज़ होगा.

7 नेशनल हाईवे से होगा कनेक्शन
यह प्रस्तावित हाईवे न केवल डबवाली और पानीपत को जोड़ेगा. बल्कि यह 7 नेशनल हाईवे को भी आपस में जोड़ने का काम करेगा. जिससे राज्य के अंदर और बाहर ट्रैफिक फ्लो में सुधार होगा. इससे लंबी दूरी के भारी वाहनों का दबाव भी कम होगा.

14 बड़े कस्बों को जोड़ेगा नया फोरलेन हाईवे
इस हाईवे का रास्ता हरियाणा के 14 प्रमुख कस्बों और शहरों से होकर गुजरेगा. इन इलाकों में शामिल हैं. सिवाह, सुताना, थर्मल, ऊंटला, नारा, असंध, नगुरां, उचाना, लीतानी, उकलाना, सनियाणा, भूना, रतिया, हांसपुर, सरदुलगढ़, रोडी, कालावाली और डबवाली. इन कस्बों को जोड़ने से ग्रामीण इलाकों में तेजी से आर्थिक गतिविधियां बढ़ेंगी.Haryana Highway

फतेहाबाद जिले को मिलेगा खास फायदा
फतेहाबाद जिले में यह हाईवे पंजाब बॉर्डर से रतिया, भूना और सनियाणा होते हुए पानीपत तक पहुंचेगा. इससे इस क्षेत्र में सड़क सुविधा बेहतर होगी और लोगों को आवागमन में सहूलियत मिलेगी.

किसानों को मिलेगा मुआवजा
हाईवे परियोजना के तहत जिन किसानों की भूमि अधिग्रहीत की जाएगी. उन्हें सरकार द्वारा निर्धारित मुआवजा राशि दी जाएगी. इससे प्रभावित किसानों को वित्तीय सुरक्षा मिलेगी और वे अपने लिए नए अवसर खोज सकेंगे.

 

उद्योगों और व्यापारियों के लिए वरदान
यह हाईवे खासकर पानीपत के कपास व्यापारियों और उद्योगपतियों के लिए फायदेमंद होगा. इस मार्ग के बनने से कपास लाने और ले जाने का रास्ता आसान होगा. जिससे परिवहन लागत घटेगी और व्यापार को गति मिलेगी.

Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

ताजा खबर