Haryana: इस जिले में खुलेगी फोरेंसिक यूनिवर्सिटी, सरकार ने दी जमीन…

On: June 24, 2026 2:09 PM
Follow Us:
CM HARYANA NAYAB SAINI

Haryana: हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के CM नायब सिंह सैनी ने राष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय (NFSU), गांधीनगर के अस्थायी और स्थायी परिसर की स्थापना के लिए पंचकूला में निशुल्क भूमि देने की पेशकश की है।

जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री ने परियोजना को शीघ्र मंजूरी देने का केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिख आग्रह किया है। Haryana News

पत्र के अनुसार, हरियाणा सरकार ने पहले 15 नवंबर, 2022 को पंचकूला में NFSU परिसर स्थापित करने के लिए एक अर्ध-सरकारी पत्र के माध्यम से केंद्रीय गृह मंत्रालय से अनुमति मांगी थी।

मिली जानकारी के अनुसार, अनुरोध को NFSU, गांधीनगर को भेज दिया गया, जिसने फिर एक समिति का गठन किया। समिति ने अगस्त को पंचकूला में प्रस्तावित भूमि का निरीक्षण किया और अपनी रिपोर्ट केंद्रीय गृह मंत्रालय को सौंप दी। Haryana News

 

 

भारत का सबसे प्रमुख और एकमात्र समर्पित फोरेंसिक विश्वविद्यालय राष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय (National Forensic Sciences University – NFSU) है। यह केंद्रीय गृह मंत्रालय के तहत एक स्वायत्त और “राष्ट्रीय महत्व का संस्थान” है, जिसका मुख्य परिसर गांधीनगर, गुजरात में स्थित है। इसके अलावा भारत के कई राज्यों और शहरों में इसके क्षेत्रीय परिसर (Campuses) और अन्य बेहतरीन संस्थान भी मौजूद हैं

मंजूरी का आग्रह किया

जानकारी के मुताबिक, सीएम नायब सैनी ने अपने पत्र में जोर देकर कहा कि हरियाणा सरकार इस परियोजना के लिए निशुल्क भूमि उपलब्ध कराने के लिए तैयार है और केंद्रीय गृह मंत्रालय से जल्द से जल्द मंजूरी देने का अनुरोध किया।

मिली जानकारी के अनुसार, उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि इस पहल से न केवल हरियाणा में फोरेंसिक विज्ञान शिक्षा को बढ़ावा मिलेगा बल्कि राज्य के युवाओं के लिए नए अवसर भी पैदा होंगे। Haryana News

कैंपस के फायदे

मिली जानकारी के अनुसार, हरियाणा गृह विभाग की एसीएस डॉ. सुमिता मिश्रा ने कहा, “राष्ट्रीय फोरेंसिक विज्ञान विश्वविद्यालय की स्थापना हरियाणा के छात्रों के लिए एक महत्वपूर्ण कदम होगा, खासकर नए आपराधिक कानूनों भारतीय न्याय संहिता (BNS) के संदर्भ में। Haryana News

जानकारी के मुताबिक, यह संस्थान छात्रों को आधुनिक फोरेंसिक तकनीकों और न्यायिक विज्ञान की शिक्षा प्रदान करेगा, जिससे वे कानून प्रवर्तन और न्यायिक प्रक्रियाओं में प्रभावी रूप से योगदान दे सकेंगे।”

Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now