शुक्रवार, 13 नवम्बर 2026

Aadhaar Update: घर बैठे ऐसे करें ऑनलाइन आधार अपडेट, आसान है प्रोसेस

Written by: Sunil Rajput

Published:

 Aadhaar Update: अगर आपका आधार कार्ड पुराने विवरणों के साथ अभी भी वैसा ही है जैसा वर्षों पहले बना था, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण…


 Aadhaar Update: अगर आपका आधार कार्ड पुराने विवरणों के साथ अभी भी वैसा ही है जैसा वर्षों पहले बना था, तो यह खबर आपके लिए बेहद जरूरी है. भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने आम लोगों को राहत देते हुए फ्री आधार अपडेट की समय सीमा 14 जून 2025 तक बढ़ा दी है. इस फैसले का उद्देश्य आधार डेटा की सटीकता और विश्वसनीयता को बनाए रखना है, जिससे सरकारी और निजी सेवाओं में पहचान की दिक्कत न हो.

कौन-कौन सी जानकारी फ्री में अपडेट कर सकते हैं?

UIDAI की इस मुफ्त सेवा के तहत जनसांख्यिकीय विवरण (Demographic Details) को आप बिना किसी शुल्क के ऑनलाइन अपडेट कर सकते हैं:  Aadhaar Update

ये भी पढ़ें:Haryana News: मतदाताओं को नाम जुड़वाने का सुनहरा मौका, जानिए क्या करना होगा ?

नाम (Name)
पता (Address)
जन्मतिथि (Date of Birth)
लिंग (Gender)
मोबाइल नंबर (Mobile Number)
ईमेल आईडी (Email ID)
ध्यान रखें, बायोमेट्रिक अपडेट जैसे फोटो, फिंगरप्रिंट, आइरिस स्कैन कराने के लिए नजदीकी आधार सेवा केंद्र जाना होगा और ₹50-₹100 तक शुल्क देना होगा.

 

ये भी पढ़ें:Good News : इन किसानों को प्रति एकड मिलेगा 1200 रूपए , बस ये करना होगा काम

घर बैठे ऐसे करें ऑनलाइन आधार अपडेट

UIDAI के myAadhaar पोर्टल पर जाकर आप अपने आधार को बेहद आसान तरीक़े से अपडेट कर सकते हैं:

वेबसाइट खोलें: https://myaadhaar.uidai.gov.in
लॉगिन करें: आधार नंबर और कैप्चा डालकर OTP से लॉगिन करें
‘Document Update’ चुनें
पुरानी जानकारी चेक करें और जिसे बदलना हो, उसे अपडेट करें
स्कैन किए दस्तावेज अपलोड करें (जैसे वोटर ID, पासपोर्ट आदि)
फॉर्म सबमिट करें — आपको एक URN (Update Request Number) मिलेगा
आप इस URN से अपने अपडेट की स्थिति ऑनलाइन ट्रैक भी कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

बायोमेट्रिक अपडेट के लिए क्या करना होगा?  Aadhaar Update
अगर आप अपने फोटो, फिंगरप्रिंट या आंखों की स्कैनिंग अपडेट करना चाहते हैं, तो ये प्रक्रिया इस प्रकार है:

 

नजदीकी आधार सेवा केंद्र जाएं  Aadhaar Update
फॉर्म भरें और जरूरी दस्तावेज साथ ले जाएं
बायोमेट्रिक डिटेल्स ऑपरेटर को दें
₹50-₹100 तक का शुल्क जमा करें
URN प्राप्त करें और स्टेटस ट्रैक करें
मान्य दस्तावेजों की सूची
पहचान प्रमाण

वोटर कार्ड
पैन कार्ड
पासपोर्ट
ड्राइविंग लाइसेंस
पते का प्रमाण

बैंक पासबुक
बिजली बिल
राशन कार्ड
पासपोर्ट
जन्मतिथि प्रमाण

बर्थ सर्टिफिकेट
स्कूल सर्टिफिकेट
पासपोर्ट

क्यों जरूरी है समय पर आधार अपडेट करना?  Aadhaar Update
अगर 10 साल पुराने आधार में कोई बदलाव नहीं हुआ है, तो बैंकिंग, पेंशन, पासपोर्ट, सरकारी योजनाओं आदि में OTP फेल या वेरिफिकेशन में दिक्कत आ सकती है. UIDAI लगातार सलाह दे रहा है कि समय पर जानकारी अपडेट जरूर करवाएं ताकि किसी भी सरकारी सुविधा में रुकावट न हो.

फ्री आधार अपडेट से जुड़ी जरूरी बातें
केवल UIDAI की आधिकारिक वेबसाइट से ही अपडेट करें
गलत या फर्जी दस्तावेज अपलोड न करें
URN को संभाल कर रखें, यह स्टेटस ट्रैकिंग के लिए जरूरी है
अगर मोबाइल नंबर लिंक नहीं है, तो पहले सेवा केंद्र जाकर लिंक कराएं

अंतिम तारीख कब है?
UIDAI ने यह सुविधा 14 जून 2025 तक फ्री में उपलब्ध कराई है. उसके बाद यह सुविधा सशुल्क हो सकती है. ऐसे में यह मुफ्त अपडेट का आखिरी मौका माना जा सकता है. अभी अपडेट करवा लें ताकि आगे कोई परेशानी न हो.

Sunil Rajput
About the Author Sunil Rajput

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Sunil Rajput →

संबंधित खबरें

WhatsApp