Haryana crime: रेवाड़ी में एक रात में तीन दुकानों में चोरी

On: August 12, 2026 8:04 AM
Follow Us:
DIAL 112

Haryana crime: रेवाड़ी में सोमवार की रात चोरों ने एक साथ लिसाना और गोकलगढ़ में तीन दुकानों को निशाना बना लिया। चोर दुकानो से नकदी व सामान चोरी कर ले गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की।पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

लिसाना स्थित सीएससी सेंटर से चोर करीब 60 हजार रुपए नकद और सामान चोरी कर ले गए। वहीं, गोकलगढ़ में भी दो दुकानों के ताले तोड़े गए, हालांकि वहां से चोरी होने की सूचना नहीं है। शिकायत के बाद सदर थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दो दुकानों के ताले टूटे

गोकलगढ़ में भी चोरों ने दो दुकानों के ताले तोड़े। हालांकि, पुलिस के अनुसार आरोपी यहां चोरी करने में सफल नहीं हो सके। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की।

नकदी व सामान चोरी

गांव नयागांव निवासी मोनू राठी ने बताया कि उसने लिसाना में किराए पर दुकान लेकर सीएससी सेंटर शुरू किया हुआ है। सोमवार शाम को वह दुकान बंद करके घर चला गया था। मंगलवार सुबह दुकान पर पहुंचा तो मुख्य ताले टूटे मिले। अंदर सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर सीएससी सेंटर से करीब 60 हजार रुपए नकद और कुछ कीमती सामान गायब मिला। मोनू ने बताया कि दुकान में सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं, लेकिन वे काम नहीं कर रहे थे

 

मामला दर्ज कर जांच शुरू: पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान का प्रयास कर रही है। सदर थाना प्रभारी राकेश कुमार ने बताया कि लिसाना के सीएससी सेंटर में चोरी हुई है, जबकि गोकलगढ़ में दुकानों के ताले टूटे मिले हैं। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

और पढ़ें