Haryana Crime: हरियाणा के रेवाड़ी में चोरों का आतंक, एक ही रात में 18 दुकानों से लाखो का सामान चोरी

On: March 21, 2026 7:38 PM
Follow Us:
Haryana News: हरियाणा के रेवाड़ी में चोरों का आतंक, एक ही रात में 18 दुकानों से लाखो का सामान चोरी

Haryana Crime: हरियाणा के जिला रेवाड़ी में चोरी की वारदातें नहीं थम रही है। सर्द होते ही चोरी की वारदातें बढ गई है। इतना ही नहीं रोज हो रही चोरी घटनाओं से पुलिस की गश्त पर भी सवाल उठने लगे है। बुधवार रात को भी रेवाड़ी के गांव खारेी में नकाबपोश चोरों ने बस स्टैंड पर 18 दुकानों के ताले तोडकर करीब दो लाख की नकदी एवं पांच लाख से अधिक का सामान चोरी कर ले गए।

चोरो ने दो दिन पहले बावल में 7 दुकानों और दो मंदिरो को निशाना बनाया गया, सोमवार रात को मंदिर का ताला तोड़ तीन लाख रुपये का चांदी का छत्र और 50000 रुपये की चोरी हो गई थी। एक बार फिर रात को 18 दुकानों के ताले तोड़कर चोरी को अंजाम दिया गया.

चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। चोरों ने हार्डवेयर मेडिकल स्टोर, लाइब्रेरी, गारमेंट्स और साइकिल की दुकानों सहित कई प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।

सुबह सुबह लगा पता: बता दें कि गांव खोरी के बस स्टैंड पर बृहस्पतिवार सुबह जब दुकानदार अपनी दुकानें खोलने पहुंचे, तो टूटे ताले और बिखरा सामान देखकर उन्हें चोरी का पता चला। दुकानदारों एक-दूसरे को सूचना देने के साथ ही पुलिस को मौके पर बुलाकर लिया।

पहले भी हो चुकी है चोरी: चोरी की घटना से दुकानदारों में रोष व्याप्त है। पिछले 10 दिन पूर्व चोरों ने बावल क्षेत्र के गांव नांगल तेजू व रायपुर में सात दुकानाें व दो मंदिरों में भी चोरी की वारदात को अंजाम दे चुके है। वहीं एक साथ इतनी ज्यादा दुकानों चोरी से दुकानदारो में अफरा तफरी मची हुई है।चोरों ने एक लाइब्रेरी, दो कपड़े की दुकान, मेडिकल स्टोर, हार्डवेयर की दुकान, मिष्ठान की दुकान सहित 16 से अधिक दुकानों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया।Haryana Crime

 

सीसीटीवी कैद हुई वारदात: सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। चोरों ने हार्डवेयर मेडिकल स्टोर, लाइब्रेरी, गारमेंट्स और साइकिल की दुकानों सहित कई प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया है। पुलिस ने दुकानदारों के बयान पर मामला दर्ज सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपितों की तलाश शुरू कर दी है।Haryana Crime

 

नकाबपोश बदमाश ने दिया अंजाम: सीसीटीवी कैमरों की जांच की तो पाया कि नकाबपोश तीन बदमाश गैस कटर व ग्राइंडर की मदद से शटर व गल्ला को काटकर नकदी व सामान चोरी करते दिखाई दे रहे है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now