सोमवार, 26 अक्टूबर 2026

Haryana crime: प्रवीन मित्तल के परिवार की सुसाइड का खुला राज, मोबाइल डिटेल खंगाल रही पुलिस

Written by: Best24News

Published:

Haryana crime: बार बार व्यापार में घाटा झेल रहे प्रवीण मित्तल के पूरे परिवार के सुसाइड को लेकर अब पुलिस दो एंगल से जांच कर रही है। उसकी हैंड राइटिंग की जांच…


Haryana crime: बार बार व्यापार में घाटा झेल रहे प्रवीण मित्तल के पूरे परिवार के सुसाइड को लेकर अब पुलिस दो एंगल से जांच कर रही है। उसकी हैंड राइटिंग की जांच के लिए पुलिस ने मौके से मिले सुसाइड नोट को फोरेंसिक लैब भेजे हैं

Advertisement

बता दे कि साल 2007-2008 में प्रवीन मित्तल का परिवार देहरादून से पंचकूला शिफ्ट हुआ था। यहां पहले प्रवीन मित्तल ने बैंक से लोन लेकर स्क्रैप की फैक्टरी का कारोबार किया, जिसमें उनको करोड़ों रुपये का घाटा हो गया था। बैंक क्रप्ट होने के बाद प्रवीन ने देहरादून में फाइनेंसरों से कर्ज लेकर टूर एंड ट्रेवल का बिजनेस किया लेकिन वह भी नहीं चला। Haryana crime

फोरेंसिक लैब में सुसाइड नोट: पुलिस को कार में जो सुसाइड नोट मिला है। उसकी हैंड राइटिंग की जांच के लिए पुलिस ने मौके से मिले सुसाइड नोट को फोरेंसिक लैब भेजे हैं। पुलिसकॉल की भी जांच कर रही है, जो प्रवीन मित्तल को फाइनेंसरों की ओर बार बार किए जा रहे थे।

Advertisement

ये भी पढ़ें:हरियाणा के पूर्व उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला पहुंचे रेवाड़ी

 

पंचकूला सेक्टर-27 में सोमवार की रात करीब 10.15 बजे सात लोगों के जहर खाकर आत्महत्या की घटना की गुत्थी अभी पूरी तरह से सुलझ नहीं पाई है। इस मामले की जांच पुलिस हत्या और सुसाइड दोनों ही एंगल से कर रही है। पुलिस को मौके से दो सुसाइड नोट मिले हैं।Haryana crime

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में अवैध तेल कारोबार का भंडाफोड़, 800 लीटर पेट्रोल और 700 लीटर थिनर बरामद

पुलिस के साथ-साथ प्रवीन मित्तल के ससुर राकेश गुप्ता का कहना है कि करोड़ों का कर्ज होने के चलते प्रवीन परेशान थे। उन पर फाइनांसरों का दबाव भी था, इसलिए प्रवीन और उसके परिवार ने आत्महत्या कर ली। वह बिजनीस के घाटे चलते टूट चुका थां

 

सात की मौत: जहर खाकर मरने वालों में प्रवीन मित्तल (42), उनकी पत्नी रीना (38), मां विमला (71), पिता देशराज (72), जुड़वां बेटियां हिमशिखा व डलिशा (11) और बेटा हार्दिक (14) शामिल था।Haryana crime

ये भी पढ़ें:स्मृति दिवस पर रेवाड़ी में खेल कूद प्रतियोगिताएं

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp