Haryana Crime News: हरियाणा के पलवल में महिला के साथ बलात्कार की खबर सामने आ रही है। पीड़ित महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरू कर दिया है। आरोप है कि परिवार की परेशानियों और बीमारियों का समाधान का झांसा देकर एक तांत्रिक ने महिला के साथ बलात्कार किया है।
परिचित ने बनाया भरोसा, फिर दिया तांत्रिक का लालच
शिकायत के अनुसार आरोपी युवक पीड़िता के परिवार से परिचित था और अक्सर उनके घर आता-जाता था। इस दौरान परिचित में महिला का भरोसा जीत लिया और बताया कि उसका तांत्रिकों के साथ पहचान है।
झाड़-फूंक के दौरान बिगड़ी महिला की हालत
महिला ने बताया कि तांत्रिक ने झाड़ फूक की प्रक्रिया शुरू की जिसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ गई और फिर महिला को पलवल के होटल में तांत्रिक ले गया जहां उसके साथ बलात्कार किया गया।
आपत्तिजनक फोटो-वीडियो बनाने का आरोप
पीड़िता ने शिकायत में कहा है कि होटल में उसके साथ दुष्कर्म किया गया। इतना ही नहीं, आरोपी ने कथित तौर पर आपत्तिजनक फोटो और वीडियो भी बना लिए। बाद में इन्हीं तस्वीरों और वीडियो का डर दिखाकर महिला को ब्लैकमेल किया गया।
ब्लैकमेल कर लगातार शोषण करने की शिकायत
महिला का कहना है कि आरोपी लंबे समय तक उसे बदनाम करने की धमकी देता रहा। अश्लील सामग्री सार्वजनिक करने की चेतावनी देकर उस पर दबाव बनाया गया और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया।
पुलिस के द्वारा शिकायत दर्ज कर लिया गया है और जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पुलिस ने महिला को भरोसा दिलाया है कि हर हाल में महिला को इंसाफ मिलेगा।


















