रविवार, 25 अक्टूबर 2026

इंडियन एथलेटिक्स फाइनल सीरीज़ 2026: रेवाड़ी महेंंद्रगढ के ये खिलाडी दिखाएंगे दम

Written by: हर्ष चौहान

Published:

फरीदाबाद। एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित इंडियन एथलेटिक्स फाइनल सीरीज़ 2026 का आयोजन 10 सितंबर को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, नई दिल्ली में किया जाएगा। प्रतियोगिता में हरियाणा के 35…


महेंद्रगढ़ से सान्या यादव, रेवाड़ी से अविनाश व रूबीना यादव इंडियन एथलेटिक्स में दिखाएंग दम
महेंद्रगढ़ से सान्या यादव, रेवाड़ी से अविनाश व रूबीना यादव इंडियन एथलेटिक्स में दिखाएंग दम
Google News Follow us on Google

फरीदाबाद। एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित इंडियन एथलेटिक्स फाइनल सीरीज़ 2026 का आयोजन 10 सितंबर को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम, नई दिल्ली में किया जाएगा। प्रतियोगिता में हरियाणा के 35 एथलीट, जिनमें 12 पुरुष और 23 महिला खिलाड़ी शामिल हैं, हिस्सा लेंगे। खिलाड़ी ट्रैक और फील्ड स्पर्धाओं में राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए पदक जीतने के लिए जोर लगाएंगे।

Advertisement

एथलेटिक्स हरियाणा के महासचिव प्रदीप मलिक ने बताया कि पुरुष वर्ग में हरियाणा के 12 खिलाड़ी प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इनमें बलकिशन (भिवानी) स्टेपल चेज, नुजरत (यमुनानगर) 100 मीटर, परमोद जेवलिन थ्रो, मोहम्मद अता साजिद (फरीदाबाद) लॉन्ग जंप, विकास दलाल 3000 मीटर स्टेपल चेज, आशीष जाखड़ (झज्जर) हैमर थ्रो, अविनाश कुमार (रेवाड़ी) लॉन्ग जंप, कृष्ण कुमार (भिवानी) 800 मीटर, विक्रांत पांचाल (फरीदाबाद) 400 मीटर, अमित पुंडीर (यमुनानगर) हैमर थ्रो, अंकित 3000 मीटर स्टेपल चेज और संयम शॉटपुट स्पर्धा में भाग लेंगे।

महिला वर्ग में 23 एथलीट लेंगी हिस्सा

महिला वर्ग में अनीशा डिस्कस थ्रो, अंशु धनखड़ (सोनीपत) शॉटपुट, दीपिका (फतेहाबाद) जेवलिन थ्रो, खुशी हाई जंप, परीक्षा (फरीदाबाद) लॉन्ग जंप, पूजा (फतेहाबाद) 800 मीटर, पूनम जेवलिन थ्रो, प्रगति 1500 मीटर और प्रिया (भिवानी) डिस्कस थ्रो में हिस्सा लेंगी।

Advertisement

ये भी पढ़ें:गुरुग्राम में मेगा रोजगार मेला 23 अक्टूबर को, जानिए रिक्त पद व योग्यता

इसके अलावा साक्षी (भिवानी) हैमर थ्रो, तमन्ना (जींद) 100 मीटर, वंशिका घनघस (भिवानी) पोल वॉल्ट, सीमा कालीरमण (भिवानी) डिस्कस थ्रो, मनप्रीत कौर (अंबाला) शॉटपुट, किरण पहल (सोनीपत) 400 मीटर, योगिता परमार (भिवानी) शॉटपुट, भव्य पिलानिया (फतेहाबाद) जेवलिन थ्रो, ज्योति (फतेहाबाद) जेवलिन थ्रो, निधि रानी (रोहतक) डिस्कस थ्रो, पूजा शर्मा हाई जंप, पूजा सिंह हाई जंप, रूबीना यादव (रेवाड़ी) हाई जंप और सान्या यादव (महेंद्रगढ़) डिस्कस थ्रो में अपनी चुनौती पेश करेंगी।

एथलेटिक्स हरियाणा के फरीदाबाद मीडिया प्रभारी सत्यवीर धनखड़ ने बताया कि हरियाणा के खिलाड़ी इस राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के लिए तैयार हैं। प्रतियोगिता में राज्य के एथलीटों की नजर पदक जीतने पर रहेगी।

ये भी पढ़ें:4600 करोड़ से बनने वाले ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण अटका: जानिए अब क्या है स्थिति?

हर्ष चौहान
About the Author हर्ष चौहान

हर्ष चौहान Best24News के लिए रेवाड़ी जिले की खबरें कवर करते हैं। वे जिले के शहर और गाँवों से जुड़े स्थानीय मुद्दे, प्रशासन के फैसले, विकास कार्य, शिक्षा और आम लोगों से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुँचाते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि रेवाड़ी की हर ज़रूरी खबर तथ्यों की जाँच के साथ सबसे पहले आप तक पहुँचे। View all posts by हर्ष चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp