रविवार, 25 अक्टूबर 2026

रेवाड़ी में बच्चों की बढ़ती मायोपिया समस्या के प्रबंधन की पहल, स्क्रीन से दूरी और आउटडोर खेल पर जोर

Written by: हर्ष चौहान

Published:

रेवाड़ी। बच्चों और युवाओं में बढ़ती मायोपिया की समस्या को देखते हुए रेवाड़ी के अंबेडकर चौक स्थित आईक्यू सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में मायोपिया मैनेजमेंट इनिशिएटिव की शुरुआत की गई है। पहल के…


स्क्रीन से दूरी, आउटडोर खेल, संतुलित आहार एवं नियमित व्यायाम से निदान संभव
स्क्रीन से दूरी, आउटडोर खेल, संतुलित आहार एवं नियमित व्यायाम से निदान संभव
Google News Follow us on Google

रेवाड़ी। बच्चों और युवाओं में बढ़ती मायोपिया की समस्या को देखते हुए रेवाड़ी के अंबेडकर चौक स्थित आईक्यू सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में मायोपिया मैनेजमेंट इनिशिएटिव की शुरुआत की गई है। पहल के तहत बच्चों में आंखों से जुड़ी समस्याओं की समय पर पहचान, नियमित जांच और विशेषज्ञ सलाह के जरिए मायोपिया के प्रबंधन पर ध्यान दिया जाएगा।

Advertisement

अस्पताल के रीजनल मेडिकल डायरेक्टर डॉ. गौतम यादव, क्लिनिकल इंचार्ज डॉ. अभिनव सिनसिनवार और डॉ. विदुला ने प्रेसवार्ता के दौरान मायोपिया के कारणों, पहचान और बचाव के उपायों की जानकारी दी। विशेषज्ञों ने बच्चों और युवाओं में बढ़ रही इस समस्या पर चिंता जताते हुए स्क्रीन टाइम कम करने, आउटडोर गतिविधियों में समय बिताने, संतुलित आहार लेने और नियमित व्यायाम करने पर जोर दिया। साथ ही अभिभावकों से बच्चों की आंखों की नियमित जांच कराने की अपील की।

स्क्रीन से दूरी, आउटडोर खेल, संतुलित आहार एवं नियमित व्यायाम से निदान संभव
स्क्रीन से दूरी, आउटडोर खेल, संतुलित आहार एवं नियमित व्यायाम से निदान संभव

विशेषज्ञों के अनुसार, मायोपिया ऐसी स्थिति है जिसमें दूर की वस्तुएं स्पष्ट दिखाई नहीं देतीं। उन्होंने बताया कि मायोपिया का बढ़ना केवल चश्मे के नंबर तक सीमित नहीं माना जाना चाहिए। अधिक स्तर का मायोपिया आगे चलकर आंखों से जुड़ी गंभीर समस्याओं का जोखिम बढ़ा सकता है। ऐसे में शुरुआती पहचान और नियमित निगरानी महत्वपूर्ण है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:गुरुग्राम में मेगा रोजगार मेला 23 अक्टूबर को, जानिए रिक्त पद व योग्यता

रीजनल मेडिकल डायरेक्टर डॉ. गौतम यादव ने कहा कि मायोपिया को केवल चश्मा लगाने की समस्या के रूप में नहीं देखना चाहिए, बल्कि इसके बढ़ने की निगरानी और उचित प्रबंधन पर भी ध्यान देना जरूरी है। बच्चों की समय-समय पर आंखों की जांच कराने से समस्या की शुरुआती अवस्था में पहचान की जा सकती है और आवश्यकता के अनुसार विशेषज्ञ की सलाह ली जा सकती है। प्रेसवार्ता के दौरान कई अभिभावक और युवा भी मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:4600 करोड़ से बनने वाले ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण अटका: जानिए अब क्या है स्थिति?

हर्ष चौहान
About the Author हर्ष चौहान

हर्ष चौहान Best24News के लिए रेवाड़ी जिले की खबरें कवर करते हैं। वे जिले के शहर और गाँवों से जुड़े स्थानीय मुद्दे, प्रशासन के फैसले, विकास कार्य, शिक्षा और आम लोगों से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुँचाते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि रेवाड़ी की हर ज़रूरी खबर तथ्यों की जाँच के साथ सबसे पहले आप तक पहुँचे। View all posts by हर्ष चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp