Dharuhera News: ग्राम विकास मंडल ने डू्ंगरवास में किया पौधारोपण

On: June 5, 2026 5:40 PM
Follow Us:
Dharuhera News: ग्राम विकास मंडल ने डू्ंगरवास में किया पौधारोपण

Dharuhera News: धारूहेड़ा: गांव डूंगरवास में शुक्रवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर प्रति वर्ष की भांति ग्राम विकास मंडल समिति की अगुवाई में ग्राम पंचायत भवन परिसर में पौधरोपण अभियान चलाया गया।Dharuhera News

कार्यक्रम में ग्रामीणों, महिलाओं और युवाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस मौके पर महिलाओं ने कहा कि बढ़ते पर्यावरण प्रदूषण और तापमान को देखते हुए आसपास हरियाली होना अत्यंत आवश्यक है। वनों के विकास से ही मानव का विकास संभव है। प्रकृति और मानव जीवन साथ-साथ चलते हैं, इसलिए हमें वन क्षेत्र बढ़ाने और अधिक से अधिक पौधरोपण करने का संकल्प लेना चाहिए।

 

Dharuhera News: ग्राम विकास मंडल ने डू्ंगरवास में किया पौधारोपण
Dharuhera News: ग्राम विकास मंडल ने डू्ंगरवास में किया पौधारोपण

पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक: इस मौके पर मास्टर निर्मल ने पौधों के लाभ गिनाते हुए सभी को पर्यावरण संरक्षण का महत्व समझाया। उन्होंने उपस्थित सभी लोगों से यह वचन भी लिया कि आज लगाए गए पौधों की देखभाल वृक्ष बनने तक की जाएगी।

ये रहे मौजूद: बता दे इस अभियान में महेश प्रताप, थानेदार मित्रसेन, थानेदार प्रदीप, कपूरी देवी, मिथलेश, रुचि, साक्षी, रितेश, शुभम, हार्दिक, प्राचल, विहान,रचित , पंच प्रदीप आदि सहित बड़ी संख्या में ग्रामवासी शामिल हुए।Dharuhera News

नंदू गौशाला में त्रिवेणी लगाकर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश Dharuhera News

नंदू गौशाला में त्रिवेणी लगाकर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
नंदू गौशाला में त्रिवेणी लगाकर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

धारूहेड़ा: सुनील चौहान। खरखड़ा निवासी राष्ट्रीय शिक्षा रत्न अवॉर्डी महावीर सिंह ने विश्व पर्यावरण संरक्षण के उपलक्ष्य पर स्थानीय श्री नंदू गौशाला एवं उपचार केंद्र में त्रिवेणी लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया इस अवसर पर रोहित प्रधान, डॉ देव, मुनीम एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित थे।

प्रधान ने बताया की शिक्षक हर वर्ष धार्मिक अनुष्ठान, जन्मदिन, राष्ट्रीय पर्व आदि पर पौधारोपण करते हैं और उनका संरक्षण भी करते हैं। गर्मियों में बेजुबान पक्षियों के लिए पानी के सकोरे की भी व्यवस्था करते है सामाजिक सरोकारों में बढ़-कर कर हिस्सा लेते।अब तक 50 बार रक्तदान भी कर चुके हैंDharuhera News

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now