NH 48 पर मालपुरा के पास बैरिकेड से टकराया ट्राला

On: September 10, 2026 6:47 PM
Follow Us:
धारूहेड़ा: दिल्ली जयुपर हाईवे पर मालपुरा के पास डिवाइडर से टकरा ट्राला लगा जाम
धारूहेड़ा: दिल्ली जयुपर हाईवे पर मालपुरा के पास डिवाइडर से टकरा ट्राला लगा जाम

धारूहेड़ा (Best24News): दिल्ली-जयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-48) पर स्थित गांव मालपुरा के पास गुरुवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। निर्माणाधीन ओवरब्रिज के समीप दिल्ली जाने वाले मार्ग पर एक अनियंत्रित ट्राला हाईवे पर लगे बैरिकेड से जा टकराया। गनीमत यह रही कि जोरदार टक्कर के बाद भी ट्राला पलटने से बाल-बाल बच गया, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया।

धारूहेड़ा: दिल्ली जयुपर हाईवे पर मालपुरा के पास डिवाइडर से टकरा ट्राला लगा जाम
धारूहेड़ा: दिल्ली जयुपर हाईवे पर मालपुरा के पास डिवाइडर से टकरा ट्राला लगा जाम

हालांकि, दुर्घटनाग्रस्त ट्राला हाईवे के बीचों-बीच फंस जाने के कारण दिल्ली जाने वाली लेन पर वाहनों की रफ्तार पूरी तरह थम गई और देखते ही देखते कई किलोमीटर लंबा भीषण ट्रैफिक जाम लग गया।

पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद हटवाया ट्राला

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और यातायात विभाग की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। यातायात प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त ट्राले को हाईवे से हटाने में पुलिस टीम को काफी मशक्कत करनी पड़ी। क्रेन मदद से ट्राले को सड़क से किनारे करवाया गया, जिसके बाद दिल्ली मार्ग पर यातायात को सुचारू रूप से शुरू कराया जा सका। राहत की बात यह रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है।

धारूहेड़ा: दिल्ली जयुपर हाईवे पर मालपुरा के पास डिवाइडर से टकरा ट्राला लगा जाम
धारूहेड़ा: दिल्ली जयुपर हाईवे पर मालपुरा के पास डिवाइडर से टकरा ट्राला लगा जाम

ओवरब्रिज निर्माण के कारण रोजाना की समस्या बना जाम

स्थानीय वाहन चालकों और ग्रामीणों ने बताया कि मालपुरा के पास हाईवे पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज के चलते मुख्य हाईवे को बंद किया गया है और सभी छोटे-बड़े वाहनों को सर्विस रोड पर डायवर्ट (Divert) किया गया है। तंग सर्विस लेन और भारी वाहनों के दबाव के कारण इस स्थान पर आए दिन हादसे हो रहे हैं और रोजाना भयंकर जाम की स्थिति बनी रहती है।

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now