HNCB का बड़ा शिकंजा: 3 महीने में 33 FIR दर्ज, 36 गिरफ्तार

On: September 10, 2026 8:18 PM
Follow Us:
FIR
FIR

हरियाणा (Best24News): हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (HNCB) ने दक्षिण हरियाणा के तीन प्रमुख जिलों में नशे के सौदागरों और उनके नेटवर्क के खिलाफ बड़ी स्ट्राइक की है। ब्यूरो प्रमुख एवं एडीजीपी संजय कुमार (IPS) तथा डीआईजी फरीदाबाद राजेंद्र कुमार मीणा (IPS) के मार्गदर्शन में चलाई गई मुहिम के तहत फरीदाबाद, गुरुग्राम और रेवाड़ी यूनिटों ने बीते साढ़े तीन महीनों (18 मई से 31 अगस्त 2026) में कुल 33 एफआईआर दर्ज कर 36 नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है।

तीनों यूनिटों की संयुक्त कार्रवाई में बरामदगी के आंकड़े

एचएनसीबी की टीमों ने तस्करों के पास से वाणिज्यिक (Commercial), मध्यवर्ती (Intermediate) और छोटी मात्रा के मामलों में भारी मात्रा में नशीले पदार्थ जब्त किए हैं। जिनमें 136.06 ग्राम हेरोइन, 43.26 ग्राम कोकीन, 94.17 ग्राम एमडीएमए (MDMA), 13.20 किलो गांजा और 12.39 किलो पोस्त चूरा शामिल है वही टीम ने 6,491 नशीली टैबलेट, 3,733 कैप्सूल, 386 इंजेक्शन और 34 सिरप की बोतलें जब्त की है।

जिलावार कार्रवाई का ब्योरा

  • रेवाड़ी यूनिट: रेवाड़ी पुलिस टीम ने इस अवधि में 7 एफआईआर दर्ज कर 7 आरोपियों को दबोचा। इनके कब्जे से 34.54 ग्राम हेरोइन, 3,600 प्रतिबंधित कैप्सूल और 8 सिरप की बोतलें बरामद की गईं।
  • गुरुग्राम यूनिट: गुरुग्राम टीम ने 15 मामले दर्ज कर 16 आरोपियों को पकड़ा, जिनमें से 5 कमर्शियल क्वांटिटी के बड़े मामले थे। यहां से कोकीन, एमडीएमए, हेरोइन और गांजा की बड़ी खेप पकड़ी गई।
  • फरीदाबाद यूनिट: फरीदाबाद टीम ने 11 एफआईआर के तहत 13 आरोपियों को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में नशीली गोलियां, इंजेक्शन और हेरोइन जब्त की।

53 हजार से अधिक लोगों को किया जागरूक

डीआईजी राजेंद्र कुमार मीणा (IPS) ने बताया कि पुलिस का मुख्य लक्ष्य केवल गिरफ्तारी तक सीमित नहीं है, बल्कि नशीले पदार्थों के मुख्य सोर्स (सप्लायर) और पूरी चेन को ध्वस्त करना है।
नशे की मांग को खत्म करने के लिए एचएनसीबी द्वारा व्यापक स्तर पर 261 जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनके माध्यम से 53,695 विद्यार्थियों, युवाओं और ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति सचेत किया गया।

सूचना देने के लिए हेल्पलाइन जारी

 

  • हेल्पलाइन नंबर: 90508-91508
  • टोल-फ्री नंबर: 1933
  • ऑनलाइन पोर्टल: ncbmanas.gov.in

 

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now