गुरूवार, 5 नवम्बर 2026

Haryana News: हरियाणा में ब्लॉक समिति चेयरमैन गिरफ्तार, आंगनवाड़ी वर्कर का रेप करने के बाद कर रहा था ब्लैकमेल, महिला ने दी जान

Written by: Best24News

Published:

Haryana News: हरियाणा के पानीपत में ब्लॉक समिति के चेयरमैन को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। चेयरमैन पर आरोप है कि उसने आंगनबाड़ी वर्कर से रेप किया और उसकी अश्लील वीडियो…


Block committee chairman arrested in Haryana
Block committee chairman arrested in Haryana
Google News Follow us on Google

Haryana News: हरियाणा के पानीपत में ब्लॉक समिति के चेयरमैन को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है। चेयरमैन पर आरोप है कि उसने आंगनबाड़ी वर्कर से रेप किया और उसकी अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल कर पैसे हड़पता रहा। जब महिला ने पैसे देने बंद कर दिए तो चेयरमैन ने उसकी अश्लील वीडियो वायरल कर दी। जिससे परेशान होकर महिला ने आत्महत्या कर ली।

Advertisement

जानकारी के मुताबिक, यह मामला बापौली थाना क्षेत्र का है। यहां 19 जून को एक आंगनबाड़ी वर्कर ने जहरीला पदार्थ खाकर सुसाइड कर लिया था। पुलिस ने इस मामले में चेयरमैन जॉनी समेत कुल 5 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया था। शनिवार को चेयरमैन जॉनी को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उसे 3 दिन के रिमांड पर लिया है।

खबरों की मानें, तो पुलिस को दी शिकायत में एक युवक ने बताया था कि वह सरकारी स्कूल में कार्यरत हूं। उसकी पत्नी का 7 मई 2025 को JBT मेवात कैडर में सिलेक्शन हुआ था। वह सरकारी स्कूल में आंगनबाड़ी केंद्र में कार्यरत थी। बापौली ब्लॉक समिति का चेयरमैन जॉनी गलत नीयत से फोन पर उसकी पत्नी से गंदी बातें करने लगा।

Advertisement

ये भी पढ़ें:महेंद्रगढ़: स्कूटी पर कर रहा था नशा सप्लाई, जानिए कैसे चढ़ा हत्थे ?

महिला के पति ने किया दावा

युवक ने पुलिस को दी शिकायत मेंं दावा किया कि उसकी पत्नी ने सारी बाते उसे बताई। उसने जॉनी को मंदिर में बुलाकर समझाया और कहा कि बेटा ये तुम्हारी चाची लगती है। लेकिन, इसके बाद भी जॉनी इन गलत हरकतों से बाज नहीं आया। जॉनी फिर भी उसकी पत्नी को मैसेज करता रहा। उसने बहला-फुसला कर उसकी पत्नी के साथ रेप किया। इसके बाद में अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करता रहा और पैसे ऐंठता रहा। आरोप है कि जॉनी ने शराब पीकर अपने साथी मोहित उर्फ चिंटू को अश्लील वीडियो दिखाई।

खबरों की मानें, तो महिला के पति ने बताया कि बाद में जॉनी ने अश्लील वीडियो को अपने गांव के युवकों में वायरल कर दी। जिससे उसकी पत्नी परेशान हो गई और उसने शर्मसार होकर 19 मई को उसने जहरीला पदार्थ निगल लिया। इसके बाद 21 मई को उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

ये भी पढ़ें:राजस्थान से हरियाणा में अफीम लेकर आ रहे तस्कर चढ़े हत्थे ?

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp