रेवाड़ी के चिल्हड में चला बुल्डोजर

On: September 10, 2026 12:08 PM
Follow Us:
Haryana News: रेवाड़ी में अवैध कॉलोनी पर DTP का चला बुलडोजर
Haryana News: रेवाड़ी में अवैध कॉलोनी पर DTP का चला बुलडोजर

रेवाड़ी। जिला नगर योजनाकार कार्यालय की ओर से बुधवार को नियंत्रित क्षेत्र व शहरी क्षेत्र रेवाड़ी में विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों के खिलाफ तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई। इसी कार्रवाई जिला प्रशासन की ओर से नियुक्त ड्यूटी मजिस्ट्रेट की देखरेख में राजस्व संपदा चिल्हड़ में डेढ़ एकड़ में विकसित की जा रही कालोनी में तोड फोड की।

बता दे बार चेतावनी के बावजूद जिले अवैध प्लोटिंग जारी है। इसी के चलते जिला नगर योजनाकार ने बडी कार्रवाई की है। टीम की ओर से करीब डेढ़ एकड़ में विकसित की जा रही एक अन्य अवैध कॉलोनी में छह डीपीसी और कच्चे रास्तों के नेटवर्क पर भी कार्रवाई की गई। टीम ने अवैध कॉलोनी में 12 डीपीसी, तीन प्रीकास्ट चारदीवारी, एक अवैध निर्माण और कच्चे रास्तों को ध्वस्त किया गया।

जिला नगर योजनाकार नरेंद्र नैन ने लोगों से अपील की कि नियंत्रित या शहरी क्षेत्र में बिना अनुमति कोई निर्माण न करें। राजस्व संपदा चिल्हड़ में बिना अनुमति विकसित की जा रही करीब तीन एकड़ में बनी अवैध कॉलोनी में 20 डीपीसी, पांच चारदीवारी और कच्चे रास्तों के नेटवर्क को तोड़ा गया। इसके अलावा करीब तीन एकड़ क्षेत्र में विकसित की जा रही दूसरी अवैध कॉलोनी में 12 डीपीसी, तीन प्रीकास्ट चारदीवारी, एक अवैध निर्माण और कच्चे रास्तों को ध्वस्त किया गया।

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now