
Rewari News: रेवाड़ी: ढालियावास रोड स्थित मार्टीर जी.आर. एकेडमी जो प्रत्येक वर्ष अपने उत्तम परीक्षा परिणामो के लिए जानी जाती है। जैसा कि आपको विदित है मार्टिर जी.आर. एकेडमी ने सैनिक एवं मिलिट्री स्कूल प्रवेश परीक्षाओं में भी पूरे राज्य में अव्वल स्थान प्राप्त कर अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता का परिचय दिया है।
उपरोक्त संस्था के कक्षा 8वीं के विद्यार्थियों ने इस साल भी JNV की परीक्षा उत्तीर्ण कर यह साबित कर दिया कि उचित मार्गदर्शन, निरंतर कठिन मेहनत, कर्तव्यनिष्ठा व समर्पण भाव के आधार पर आप कोई भी उच्च लक्ष्य है व इच्छित मुकाम हासिल कर सकते है। Rewari News
एम.जी.आर. की संचालिका डॉ प्रवीन ने बताया कि JNV की परीक्षा में हमारे छात्र-छात्राओं ने श्रेष्ठ प्रदर्शन कर राष्ट्रीय स्तर पर सराहनीय रैंक प्राप्त कर हमारा गौरव बढ़ाया है। एकेडमी के सफलतम छात्रों में बनीत यादव AIR-58, यशांत यादव AIR-69, तनुज AIR-119, विनायक AIR-251, अदिति शर्मा AIR-288, साहिल AIR-290, नंदनी शर्मा AIR-293 एवम् सनाया AIR- 434 ने सराहनीय प्रदर्शन किया। Rewari News
ये भी पढ़ें:Haryana News: मतदाताओं को नाम जुड़वाने का सुनहरा मौका, जानिए क्या करना होगा ?
सभी सफल छात्रों को एकेडमी की प्राचार्य डॉ प्रवीन यादव ने स्टाफ की व विद्यार्थियों की पावन उपस्थिति में गोल्ड मेडल पहनाकर सम्मानित किया तथा सभी के उज्जवल भविष्य की कामना की।
