Haryana crime: रेवाड़ी में ट्रांसपोर्टर के ऑफिस में हमला, पिस्तौल दिखाकर मांगी 50 हजार की रंगदारी

On: May 3, 2026 4:18 PM
Follow Us:
रेवाड़ी में ट्रांसपोर्टर के ऑफिस में हमला, पिस्तौल दिखाकर मांगी 50 हजार की रंगदारी

Haryana crime: रेवाड़ी में बदमाशों का आंतक बढता ही जा रही है। गांव आसलवास में एक ट्रांसपोर्टर के ऑफिस पर देर रात हमला कर बदमाशों ने दहशत फैला दी। बदमाशों ने पिस्तोल दिखाते हुए हजार की रंगदारी मांगी जब विरोध किया तो उसके कार्यालय में तोडफोड कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

आसलवास के रहने वाले राजेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह ट्रांसपोर्ट का काम करता है और ‘राजेश इंटरप्राइजेज’ नाम से अपना ऑफिस बनाया हुआ है। उनका आरोप है धर्मेंद्र ने उससे पहले भी जबरन पैसे मांगे थे और उस समय उसने 8 हजार रुपए दे दिए थे। इसके बाद आरोपी ने 50 हजार रुपए प्रतिमाह की रंगदारी की मांग शुरू कर दी।

कार्यालय में की तोड, पिस्तोल दिखाकर मिली धमकी: राजेश ने बताया करीब एक बजे रात बजे धर्मेंद्र अपने दो साथियों के साथ स्कॉर्पियो में सवार होकर ऑफिस पहुंचा। आरोपियों ने किसी वस्तु से वार कर गेट पर लगा शीशा तोड़ दिया और अंदर घुस आए।

अंदर आते ही उन्होंने गाली-गलौज करते हुए पिस्तौल तान दी और 50 हजार रुपए हर महीने देने की धमकी दी। इतना ही यह भी कहा अगर जान प्यारी है तो पैसे हर महीने दे देना वरना जान से मार देंगें। बाद में आरोपित जान से मारने की धमकी देते हुए पुलिस सायरन बजाते हुए मौके से फरार हो गए, जिससे इलाके में दहशत फैल गई। उनकी स्कारपिर्या में पुलिस की आवाज जैसा सायरन लगा हुआ है।

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

रात को हुई वारदात के आरोपी ने सुबह फिर फोन कर धमकाने की कोशिश की, लेकिन उस समय उसने डरते हुएफोन नहीं उठाया । सुबह उसने मामले की शिकायत पुलिस को दी। शिकायत मिलने पर कसौला थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Best24News

Harsh Chauhan - Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं।

रेलवे रोड पर एक ही दिन में तीन दुकानों में टूटा ताला, पुलिस पहुंची तो भागे बदमाश

Rewari News: रेलवे रोड पर एक ही दिन में तीन दुकानों में टूटा ताला, पुलिस पहुंची तो भागे बदमाश

Rewari News: हरियाणा के रेवाड़ी में चोरी की घटनाएं दिनभर दिन बढ़ती जा रही है। पुलिस के लगातार कोशिश के बाद भी चोरी के घटनाओं पर लगाम लगाना मुश्किल हो गया है। शुक्रवार की देर रात रेलवे रोड स्थित रेलवे ब्रिज के पास तीन स्पेयर पार्ट्स के दुकानों में चोरों ने ताला तोड़ दिया हालांकि पुलिस को देखकर कर वहां से फरार हो गए।

एक साथ तीन दुकानों के ताले तोड़े

रेलवे ब्रिज के पास स्थित तीन दुकानों को चोरों ने निशाना बनाया। चोरों के द्वारा एक-एक करके तीन दुकानों के बाहर के ताले तोड़ दिया जाए हालांकि सेंट्रल लॉक को कर नहीं खोल पाए।

हालांकि जब चोर चोरी करने की कोशिश कर रहे थे उसी समय पुलिस गस्त कर रही थी और पुलिस को इस घटना की भनक लगी तो तुरंत पुलिस वहां पहुंच गई हालांकि तब तक कर वहां से भाग गए।

दुकानदारों ने जताई चिंता

दुकानदारों का कहना है कि यदि शटर का मुख्य लॉक भी टूट जाता तो उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता था। सुबह जब दुकानदारों को घटना की जानकारी मिली तो वे मौके पर पहुंचे और टूटे हुए ताले देखकर हैरान रह गए। व्यापारियों का कहना है कि लगातार बढ़ रही ऐसी घटनाएं बाजार क्षेत्र में असुरक्षा का माहौल पैदा कर रही हैं।

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने आसपास के क्षेत्र का निरीक्षण किया। जांच टीम ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जुटानी शुरू कर दी है ताकि आरोपियों की पहचान की जा सके। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि संदिग्धों की तलाश के लिए विभिन्न पहलुओं पर जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास किया जाएगा।

इस घटना ने दुकानदारों की परेशानियां बढ़ा दी है। दुकानदारों ने पुलिस से सुरक्षा की मांग की है। उनका कहना है कि ऐसी घटना दोबारा हुई तो परेशानियां बढ़ सकती है।

रेल यात्रियों को बड़ी राहत, तीन जोड़ी ट्रेनों में बढ़ेंगे अतिरिक्त कोच

Rewari News: रेल यात्रियों को बड़ी राहत, तीन जोड़ी ट्रेनों में बढ़ेंगे अतिरिक्त कोच

Rewari News: गर्मी की छुट्टियों और बढ़ती यात्री संख्या को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों की सुविधा के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाया है। उत्तर पश्चिम रेलवे प्रशासन ने तीन जोड़ी ट्रेनों में अस्थायी रूप से अतिरिक्त डिब्बे जोड़ने का फैसला किया है। इस व्यवस्था का लाभ रेवाड़ी सहित हरियाणा और राजस्थान के हजारों यात्रियों को मिलेगा, जिन्हें इन दिनों सीटों की कमी और लंबी वेटिंग का सामना करना पड़ रहा है।

यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए लिया गया फैसला

रेलवे अधिकारियों के अनुसार ग्रीष्मकालीन अवकाश के दौरान ट्रेनों में यात्रा करने वालों की संख्या लगातार बढ़ रही है। इसी को ध्यान में रखते हुए कुछ प्रमुख ट्रेनों में अतिरिक्त कोच लगाने की योजना बनाई गई है, ताकि यात्रियों को अधिक सीटें उपलब्ध कराई जा सकें और सफर को सुविधाजनक बनाया जा सके।

इन ट्रेनों में जुड़ेंगे अतिरिक्त डिब्बे

रेलवे द्वारा बीकानेर-दिल्ली सराय रोहिल्ला-बीकानेर ट्रेन में जून और जुलाई के दौरान अतिरिक्त कोच लगाए जाएंगे। इसके अलावा दिल्ली सराय रोहिल्ला-सीकर-दिल्ली सराय रोहिल्ला तथा दिल्ली सराय रोहिल्ला-जोधपुर-दिल्ली सराय रोहिल्ला रेल सेवाओं में भी निर्धारित अवधि के लिए अतिरिक्त डिब्बों की व्यवस्था की जाएगी।

तीन अलग-अलग श्रेणियों के कोच होंगे शामिल

रेलवे प्रशासन की ओर से प्रत्येक ट्रेन में यात्रियों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए एक थर्ड एसी कोच, एक स्लीपर श्रेणी का डिब्बा और एक सामान्य श्रेणी का अतिरिक्त कोच जोड़ा जाएगा। इससे लंबी दूरी की यात्रा करने वाले यात्रियों को विशेष राहत मिलने की उम्मीद है।

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

रेवाड़ी क्षेत्र के यात्रियों को होगा लाभ

रेवाड़ी जंक्शन से होकर गुजरने वाली इन ट्रेनों में अतिरिक्त डिब्बे लगाए जाने से क्षेत्र के यात्रियों को टिकट उपलब्धता में आसानी होगी। रेलवे के इस फैसले से छुट्टियों के मौसम में सफर करने वाले परिवारों, विद्यार्थियों और नौकरीपेशा लोगों को काफी सुविधा मिलने की संभावना है।

रेलवे अधिकारियों ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति और आरक्षण संबंधी जानकारी की जांच अवश्य कर लें, ताकि उन्हें किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

SP REWARI

Cyber Alert: साइबर ठगी का एक ओर नया हंथकडा, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

Cyber Alert: साइबर गिरोह ठगी के नए नए हथकंडे अपना रहा है। आये दिन नए नए हथकंडो से लोगों को चूना लगाया जा रहा है। रेवाडी पुलिस द्वारा आमजन को हॉलिडे पैकेज के नाम पर होने वाली साइबर ठगी से बचाने के लिए महत्वपूर्ण एडवाइजरी जारी की गई है। पुलिस अधीक्षक रेवाडी हेमेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस ने नागरिकों से अपील की है कि वे ऑनलाइन ट्रैवल पैकेज, होटल बुकिंग या टूर ऑफर लेते समय विशेष सावधानी बरतें और किसी भी अनजान वेबसाइट या सोशल मीडिया विज्ञापन पर बिना जांच भरोसा न करें।

पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा ने बताया कि वर्तमान समय में साइबर अपराधी सोशल मीडिया, व्हाट्सएप, फर्जी वेबसाइट और ऑनलाइन विज्ञापनों के माध्यम से बेहद सस्ते हॉलिडे पैकेज, होटल बुकिंग व हवाई टिकट ऑफर दिखाकर लोगों को ठगी का शिकार बना रहे हैं। कई मामलों में अपराधी एडवांस पेमेंट लेने के बाद मोबाइल नंबर बंद कर देते हैं या फर्जी टिकट व नकली होटल बुकिंग भेज देते हैं।Cyber Alert

उन्होंने बताया कि साइबर ठग खुद को ट्रैवल एजेंट या टूर कंपनी का प्रतिनिधि बताकर लोगों से बैंक ट्रांसफर, यूपीआई पेमेंट या कार्ड संबंधी जानकारी प्राप्त कर लेते हैं। कई बार नकली वेबसाइट बिल्कुल असली ट्रैवल कंपनी जैसी दिखाई देती है, जिससे लोग आसानी से भ्रमित हो जाते हैं।Cyber Alert

 

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});
हॉलिडे पैकेज के नाम पर होने वाले प्रमुख साइबर फ्रॉड:

सोशल मीडिया पर सस्ते टूर पैकेज का लालच देकर एडवांस पेमेंट लेना।

फर्जी वेबसाइट बनाकर होटल व फ्लाइट बुकिंग करवाना।

नकली कस्टमर केयर नंबर के जरिए बैंकिंग जानकारी हासिल करना।

“सीमित ऑफर” या “आखिरी सीट बची है” कहकर जल्दबाजी में पेमेंट करवाना।

फर्जी बुकिंग कन्फर्मेशन और नकली टिकट भेजकर धोखाधड़ी करना।

 

साइबर ठगी से बचने के लिए महत्वपूर्ण सावधानियां:
  • केवल विश्वसनीय व आधिकारिक ट्रैवल वेबसाइट से ही बुकिंग करें।
  • किसी भी एजेंसी को पेमेंट करने से पहले उसके रिव्यू व रजिस्ट्रेशन की जांच करें।
  • सोशल मीडिया विज्ञापन देखकर तुरंत पेमेंट न करें।
  • किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें।
  • ओटीपी, सीवीवी, बैंक डिटेल या कार्ड जानकारी किसी से साझा न करें।
  • बुकिंग कन्फर्म होने के बाद होटल व एयरलाइन से अलग से सत्यापन अवश्य करें।

ठगी होने पर यहां करें शिकायत: एसपी हेमेंद्र कुमार मीणा ने बताया कि यदि किसी व्यक्ति के साथ साइबर ठगी होती है तो तुरंत राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें या साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज करवाएं। समय पर दी गई सूचना साइबर अपराधियों तक पहुंचने में पुलिस की मदद करती है।Cyber Alert

अंत में पुलिस अधीक्षक हेमेंद्र कुमार मीणा, आईपीएस ने नागरिकों से अपील की कि वे साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक रहें और इस एडवाइजरी को अधिक से अधिक लोगों तक साझा करें। “सतर्कता और जागरूकता ही साइबर ठगी से बचाव का सबसे बड़ा हथियार है।”

RAO INDERJIT 7

इस्कॉन मंदिर का इस दिन शिलान्यास करेंगे केंद्रीय राज्य मंत्री राव इंद्रजीत सिंह

रेवाड़ी। शहर में आध्यात्मिक चेतना को नई ऊंचाइयों तक ले जाने की दिशा में इस्कॉन केंद्र, रेवाड़ी द्वारा नए इस्कॉन  मंदिर निर्माण परियोजना के अंतर्गत ‘शिला न्यास महोत्सव’ का भव्य आयोजन रविवार, 31 मई 2026 को शाम 6:00 बजे RB-2, सेक्टर-19, रेजांगला पार्क के पीछे, रेवाड़ी में आयोजित किया जाएगा।

कार्यक्रम के उपरांत श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण भी किया जाएगा। इस्कॉन केंद्र, रेवाड़ी के प्रभारी रूप सनातन दास ने जानकारी देते हुए बताया कि यह केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि रेवाड़ी के आध्यात्मिक इतिहास में एक महत्वपूर्ण और ऐतिहासिक अध्याय की शुरुआत है। उन्होंने बताया कि इस्कॉन का बनने वाला मंदिर न केवल धार्मिक आस्था का केंद्र होगा, बल्कि समाज में आध्यात्मिक जागरूकता, संस्कारों और सेवा कार्यों का भी प्रमुख केंद्र बनेगा।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जिस प्रकार शिला न्यास महोत्सव का आयोजन भव्य स्तर पर किया जा रहा है, उसी प्रकार रेवाड़ी में बनने वाला मंदिर भी अत्यंत भव्य और आकर्षक होगा।
उन्होंने बताया कि इस बड़े आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी भक्तों एवं सेवकों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंप दी गई हैं और तैयारियां युद्ध स्तर पर चल रही हैं, ताकि आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो और कार्यक्रम सुव्यवस्थित एवं दिव्य वातावरण में संपन्न हो सके।

इस कार्यक्रम को और अधिक दिव्य एवं भव्य बनाने के लिए इस्कॉन के विभिन्न मंदिरों से अनेक संत एवं वरिष्ठ पदाधिकारी भी इसमें भाग लेंगे। विशेष रूप से दिल्ली एवं पंजाब क्षेत्र के क्षेत्रीय सचिव परम पूजनीय भक्तिवेदांत रुक्मिणी कृष्ण गोस्वामी महाराज तथा इस्कॉन पंजाबी बाग के सह-अध्यक्ष श्री मुरली कृष्ण प्रभु इस कार्यक्रम में अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

इस ऐतिहासिक अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) राव इंद्रजीत सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। वहीं लक्ष्मण यादव (विधायक, रेवाड़ी), डॉ. कृष्ण कुमार (विधायक, बावल) एवं श्री अनिल यादव (विधायक, कोसली) विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे। इसके अतिरिक्त डॉ. वंदना पोपली (जिला अध्यक्ष, भाजपा, रेवाड़ी) एवं श्रीमती विनिता पिप्पल (चेयरपर्सन, नगर परिषद, रेवाड़ी) भी अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराएंगी।
रूप सनातन दास ने रेवाड़ी एवं आसपास के सभी श्रद्धालुओं, धर्मप्रेमी नागरिकों और गणमान्य व्यक्तियों से इस पावन अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनने की अपील की है।

सरकारी स्कूल के बच्चों के लिए खुशखबरी, मनाली ट्रिप के लिए 50 छात्रों का होगा चयन

Rewari News: सरकारी स्कूल के बच्चों के लिए खुशखबरी, मनाली ट्रिप के लिए 50 छात्रों का होगा चयन

Rewari News: रेवाड़ी के सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। शिक्षा विभाग के द्वारा सरकारी स्कूल के बच्चों को हिमाचल प्रदेश के मनाली में शैक्षणिक और एडवेंचर कैंप में भेजने की तैयारी की जा रही है। इस योजना के अंतर्गत 50 छात्रों का चयन किया जाएगा जिन्हें मनाली घुमाया जाएगा।

इस शैक्षणिक भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ-साथ प्रकृति, संस्कृति और साहसिक गतिविधियों का अनुभव कराना है। चयनित छात्रों को कई नई चीज़ सीखने का मौका भी मिलेगा। इससे छात्र कई चीजों के बारे में जान पाएंगे।

ऑनलाइन आवेदन से होगा चयन

अगर कोई छात्र इस योजना के अंतर्गत मनाली जाना चाहता है तो उसे अपनी फोटो और अपनी उपलब्धि से जुड़े मार्कशीट को ऑनलाइन अपलोड करना होगा और इसके लिए आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन रखी गई है।

बताया जा रहा है कि इस भ्रमण के लिए 25 छात्र और 25 छात्राओं को चुना जाएगा। विद्यार्थियों की सुरक्षा और मार्गदर्शन के लिए अध्यापक भी उनके साथ जाएंगे।

(adsbygoogle = window.adsbygoogle || []).push({});

एडवेंचर एक्टिविटी का मिलेगा मौका

मनाली कैंप के दौरान विद्यार्थियों को ट्रैकिंग, जिप लाइन, रॉक क्लाइंबिंग, रिवर क्रॉसिंग, तीरंदाजी और रैपलिंग जैसी गतिविधियों में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। इसके अलावा हिमालयी संस्कृति और पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी जानकारियां भी दी जाएंगी।

योजना के लिए केवल सरकारी स्कूल के बच्चे ही आवेदन कर सकते हैं। आप अगर इस योजना के अंतर्गत घूमने जाना चाहते हैं तो फटाफट अप्लाई करें वरना बाद में मौका हाथ से निकल जाएगा। मनाली जाने वाले छात्रों को कई तरह के गतिविधियों में शामिल होने का मौका मिलेगा और नई चीज़ सीखने का भी मौका मिलेगा।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now