Alwar Bypass फिर बना झील, सोहना पलवल हाईवे बंद

On: May 28, 2026 8:54 PM
Follow Us:
Alwar Bypass फिर बना झील, सोहना पलवल हाईवे बंद

Alwar Bypass: धारूहेड़ा: अलवर बायपास एक बार फिर बिना बारिश के जलमग्न हो गया। इसी के चलते एक बार फिर सोहना धारूहेड़ा पलवल हाईवे पर आवागमन बदं हो गया है। बताया जा रहा है कि राजस्थान हाउसिंग बोर्ड कार्यालय के पास एक कच्ची दीवार क्षतिग्रस्त हो गई, जिससे भारी मात्रा में पानी अलवर बायपास पर जमा हो गया। पानी भरने से पूरे क्षेत्र में जलभराव की स्थिति बन गई और वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो गई।Alwar Bypass

 

बाइपास पर तीन तीन फीट भरा पानी: बता दे अलवर बाइपास पर करीब तीन फीट तक पानी भर जाने के कारण दोपहिया वाहनों का निकलना पूरी तरह बंद हो गया, जबकि चार पहिया वाहन चालकों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। नेशनल हाईवे 919 तक पानी पहुंचने से यातायात व्यवस्था प्रभावित रही। कई वाहन पानी में फंस गए, जिससे सड़क पर जाम जैसे हालात बन गए।Alwar Bypass

Alwar Bypass फिर बना झील, सोहना पलवल हाईवे बंद
Alwar Bypass फिर बना झील, सोहना पलवल हाईवे बंद

कई वाहन पानी में फंस गए, जिससे सड़क पर जाम जैसे हालात बन गए। सुबह से कई वाहन चालक यहां तक आई लेकिन जलभराव ज्यादा होने से लोग वापस लोट गए। फिलहाल भिवाडी जाने वाले दूसरे मांर्ग से भिवाडी पहंच रहे है। ऐसे में लोगो को काफी परेशानी झेलनी पड रही है।

कई घरो में घुसा पानी: धारूहेड़ा के बजरंग नगर क्षेत्र के कई घरों में भी पानी घुस गया। अलवर बायपास पर बनी हरियाणा सीमा की दुकानों में जलभराव के चलते बंद हो गई है। जिन भी वाहन चालकों ने पानी के अदंर से निकलने का प्रयास किया उनके वाहन बीच पानी में बंद हो गए।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि इस गंभीर समस्या के समाधान के लिए अभी तक भिवाड़ी प्रशासन की ओर से कोई स्थायी कदम नहीं उठाया गया है। वहीं जल निकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने से लोगों को बार-बार परेशानी झेलनी पड़ रही है।

महेश्वरी निवासी दीपक ने बताया कि जलभराव के कारण उनकी दुकान डूब गई है। उन्होंने कहा कि पिछले माह कुछ राहत मिली थी, लेकिन अब फिर से पानी भर गया है।

डॉ परवीन वर्मा ने बताया कि उनकी दुकान भिवाड़ी रोड पर महेश्वरी के पास है और वह सेक्टर चार में रहते हैं। जलभराव के चलते उन्हें दुकान तक पहुंचने के लिए कापड़ीवास होकर करीब छह किलोमीटर अतिरिक्त दूरी तय करनी पड़ रही है।

नपा 3 के पार्षद तिरलोक धारीवाल ने बताया कि बजरंग नगर में दूषित पानी पहुच रहा है। स्कूल के पीछे से अथाह पानी धारूहेड़ा में पहुच रहा है। पानी बेस्टक रॉड पर जमा हो रहा है। बिना बारिश के अथाह पानी बाइपास पर जमा हो गया है। प्रशासन ने समाधान की बजाय आगें मूंदी हुई है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now