Haryana News: शोक सभा में जा रहे दो भाइयों को कार ने मारी टक्कर, मौके पर दर्दनाक मौत

On: May 27, 2026 5:07 PM
Follow Us:
शोक सभा में जा रहे दो भाइयों को कार ने मारी टक्कर, मौके पर दर्दनाक मौत

Haryana News:  हरियाणा के हिसार में एक सड़क हादसा हो गया है जिसमें दो भाइयों की दर्दनाक मौत हो गई है। आज बुधवार को दोनों भाई बाइक पर सवार होकर किसी परिचित के घर शोक जताने जा रहे थे तभी तेज रफ्तार से आ रही कार ने बाइक को टक्कर मार दी।

यह टक्कर इतना भयंकर था कि मौके पर ही दोनों सगे भाइयों की मौत हो गई। टक्कर मारने के बाद कार सवार ऑटो में बैठकर वहां से फरार हो गए।

रावलवास कलां जा रहे थे दोनों भाई

मिली जानकारी के अनुसार नलवा गांव निवासी 68 वर्षीय राजपाल और उनके छोटे भाई 56 वर्षीय जिलेसिंह बुधवार सुबह घर से बाइक पर निकले थे।
दोनों को रावलवास कलां गांव में एक परिवार के यहां शोक व्यक्त करने जाना था।

जब वे चौधरीवास के पास पनिहार चौक के करीब पहुंचे, तभी सामने से आ रही एक कार ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर के बाद सड़क पर बिखर गई बाइक

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक हादसा बेहद भीषण था।
कार की रफ्तार काफी तेज बताई जा रही है। जैसे ही बाइक को टक्कर लगी दोनों भाई दूर उछाल कर गिर गए और तड़पने लगे। आसपास के लोग उनके मदद के लिए पहुंचे तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।

कार छोड़कर मौके से भागे लोग

स्थानीय लोगों का कहना है कि कार एक युवती चला रही थी और उसमें उसके परिवार के अन्य सदस्य भी बैठे थे।हादसे के बाद कार सवार लोग घबरा गए और कुछ देर बाद वाहन को वहीं छोड़कर ऑटोरिक्शा में बैठकर हिसार की तरफ चले गए।

गांव में पसरा मातम

दोनों भाइयों की मौत की खबर मिलते ही नलवा गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है। परिवार वालों ने बताया कि दोनों भाई किसानी करते थे और खेती-बाड़ी का काम वही संभालते थे।

परिवार के बयान देने के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और कार्रवाई शुरू कर दी है।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now