बुधवार, 28 अक्टूबर 2026

हरियाणा: अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के चरण सिंह अध्यक्ष व गंगा सिंह बने महामंत्री

Written by: हर्ष चौहान

Published:

हरियाणा: अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के कार्यकारी अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह भदौरिया के नेतृत्व में हरियाणा प्रदेश संगठन के विस्तार के लिए बैठक आयोजित की गई। बैठक मे इस सत्र के लिए संगठन…


राजपूत महासभा ने धारूहेड़ा मेंं चरण सिंह छोकर व गंगा सिंह चौहान का किया स्वागत
राजपूत महासभा ने धारूहेड़ा मेंं चरण सिंह छोकर व गंगा सिंह चौहान का किया स्वागत
Google News Follow us on Google

हरियाणा: अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के कार्यकारी अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह भदौरिया के नेतृत्व में हरियाणा प्रदेश संगठन के विस्तार के लिए बैठक आयोजित की गई। बैठक मे इस सत्र के लिए संगठन के विस्तार के लिए नई नियुक्तियों की घोषणा की गई है। संगठन के राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा जारी आधिकारिक पत्र के अनुसार, हरियाणा में संगठन की कमान अनुभवी और समर्पित पदाधिकारियों को सौंपी गई है।

Advertisement

इन्हें मिली हरियाणा संगठन में जिम्मेदारी

महासभा के राष्ट्रीय महासचिव श्री रवि ठाकुर द्वारा नियुक्ति पत्र जारी किया है। चरण सिंह छोकर को हरियाणा का नया प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं गंगा सिंह चौहान को संगठन में प्रदेश महामंत्री (हरियाणा) की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। मुरली सिंह चौहान को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं हरियाणा राज्य प्रभारी के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई है

Advertisement

ये भी पढ़ें:गुरुग्राम में मेगा रोजगार मेला 23 अक्टूबर को, जानिए रिक्त पद व योग्यता

हरियाणा: अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के कार्यकारी अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह भदौरिया के नेतृत्व में हरियाणा प्रदेश संगठन के विस्तार के लिए बैठक आयोजित की गई
हरियाणा: अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के कार्यकारी अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह भदौरिया के नेतृत्व में हरियाणा प्रदेश संगठन के विस्तार के लिए बैठक आयोजित की गई


राष्ट्रीय नेतृत्व ने जताई उम्मीद, समाज को मिलेगी नई मजबूती

नवीन नियुक्तियों पर राष्ट्रीय महासचिव रवि ठाकुर ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल की मंगलकामनाएँ दीं। राष्ट्रीय नेतृत्व ने विश्वास व्यक्त करते हुए कहा कि नवनियुक्त पदाधिकारियों के कुशल नेतृत्व, समर्पण, संगठन क्षमता एवं समाज सेवा की भावना से हरियाणा प्रदेश में संगठन नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगा इसके साथ ही यह टीम क्षत्रिय समाज की एकता, सम्मान, संस्कृति एवं गौरव को और अधिक सशक्त बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

ये भी पढ़ें:4600 करोड़ से बनने वाले ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण अटका: जानिए अब क्या है स्थिति?

हरियाणा: अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के चरण सिंह अध्यक्ष व गंगा सिंह बने महामंत्री
हरियाणा: अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के चरण सिंह अध्यक्ष व गंगा सिंह बने महामंत्री

राजपूत महासभा ने धारूहेड़ा मेंं किया स्वागत
बता दे इस नियुक्ति् के बाद धारूहेड़ा में राजपूत महासभा की ओर से बैठक आयोजित की गई । इस मौके पर सभा में मौजूद लोगो ने बताया कि राजपूत महासभा के अध्यक्ष चरण सिंह छोकर को हरियाणा का नया प्रदेश अध्यक्ष तथा गंगा सिंह चौहान को संगठन में प्रदेश महामंत्री (हरियाणा) की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है। इस मौके सतवीर सिंह चौहान ,जितेंद्र सिंह छोकर, पवन सिंह, हरकेश सिंह , नरेंद्र सिंह राठौड़ अतर सिंह सिसोदिया, रमन सिंह भदोरिया, विक्रम सिंह ने उनका स्वागत किया तथा इस नियुक्ति् पर बधाईयां दी।

 

 

ये भी पढ़ें:हरियाणा में प्राकृतिक खेती को बड़ा बढ़ावा: 10% पंचायती जमीन पट्टे पर देगी सरकार

हर्ष चौहान
About the Author हर्ष चौहान

हर्ष चौहान Best24News के लिए रेवाड़ी जिले की खबरें कवर करते हैं। वे जिले के शहर और गाँवों से जुड़े स्थानीय मुद्दे, प्रशासन के फैसले, विकास कार्य, शिक्षा और आम लोगों से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुँचाते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि रेवाड़ी की हर ज़रूरी खबर तथ्यों की जाँच के साथ सबसे पहले आप तक पहुँचे। View all posts by हर्ष चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp