Haryana News: धारूहेड़ा: रेवाड़ी पुलिस द्वारा रीवेंट कंपनी में जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। धारूहेड़ा टीएपी इंचार्ज एसआई सुरेश कुमार की टीम ने कर्मचारियों को नशे के दुष्प्रभाव, साइबर अपराध और यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। त्रकार्यक्रम में धारूहेड़ा टीएपी इंचार्ज एसआई सुरेश कुमार और उनकी टीम ने मुख्य रूप से भाग लिया।
नशे से दूर रहने की अपील: कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों ने कर्मचारियों से नशे से दूर रहने की अपील की और नशा तस्करों की जानकारी पुलिस तक पहुंचाने में सहयोग करने का आह्वान किया। साथ ही सड़क सुरक्षा को लेकर यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट और सीट बेल्ट के महत्व तथा सड़क दुर्घटनाओं में घायल व्यक्तियों की मदद करने संबंधी जानकारी भी दी गई।

पुलिस टीम ने साइबर अपराधों से बचाव के उपायों पर भी विस्तार से चर्चा की। कर्मचारियों को ऑनलाइन धोखाधड़ी, फर्जी कॉल, लिंक और साइबर ठगी से सतर्क रहने की सलाह दी गई। इसके अलावा डायल 112, 112 इंडिया ऐप, साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 तथा साइबर क्राइम पोर्टल पर जानकारी दें।Haryana News
इस मौके पर टीम ने किसी भी आपात स्थिति या साइबर अपराध की शिकायत तुरंत दर्ज कराने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के अंत में कर्मचारियों ने पुलिस अधिकारियों से विभिन्न विषयों पर सवाल पूछे, जिनका समाधान भी किया गया।Haryana News













