सोमवार, 12 अक्टूबर 2026

Rewari News: तेजधार हथियार से फोटोग्राफर पर हमला, गर्दन और पैर पर वार

Written by: सुनील चौहान

Published:

Rewari News: रेवाड़ी में 24 साल की एक फोटोग्राफर पर बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। फोटोग्राफर के भाई ने बताया कि यशवंत एक फोटोग्राफर है और वीरवार को वह घर से…


धार हथियार से फोटोग्राफर पर हमला, गर्दन और पैर पर वार
धार हथियार से फोटोग्राफर पर हमला, गर्दन और पैर पर वार
Google News Follow us on Google

Rewari News: रेवाड़ी में 24 साल की एक फोटोग्राफर पर बदमाशों ने जानलेवा हमला कर दिया। फोटोग्राफर के भाई ने बताया कि यशवंत एक फोटोग्राफर है और वीरवार को वह घर से किसी काम से कहीं जा रहा था तभी मोहल्ले के ऑटो ने स्कूटी को टक्कर मार दी और इसके बाद लड़कों से यशवंत की कहा सुनी हो गई जिसके बाद उसने अपने दोस्त को बुलाया और सभी ने मिलकर यशवंत पर हमला कर दिया।

Advertisement

यशवंत पर हमले के बाद उसकी हालत काफी ज्यादा बिगड़ गई।घायल युवक को पहले ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया गया।

पुरानी कहासुनी के बाद रची गई साजिश

जानकारी के अनुसार जैनपुरी निवासी यशवंत पेशे से फोटोग्राफर है। गुरुवार को मोहल्ले में एक ऑटो द्वारा स्कूटी को टक्कर मारने के बाद कुछ युवकों और यशवंत के बीच विवाद हो गया था। कहासुनी के बाद मामला शांत हो गया और यशवंत अपने घर लौट आया।

Advertisement

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी नई अनाज मंडी में बाजरा खरीद का शेड्यूल: जानिए आज किन गांवों का नंबर

परिवार ने बताया कि यशवंत वीरवार की रात के समय वह अपने दोस्त विक्की के बुलाने पर गुजरवाड़ा इलाके में गया था। इसी दौरान आरोपी पहले से वहां घात लगाकर बैठे हुए थे। जैसे ही यशवंत अपने दोस्त के साथ बाहर निकला, युवकों ने उस पर हमला कर दिया।

हमले में गर्दन, गाल और पैर पर आई चोटें

आरोपियों ने तेजधार हथियार से यशवंत की गर्दन, गाल और पैर पर वार किए। अचानक हुए हमले से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। आसपास मौजूद लोगों की मदद से घायल युवक को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।

ये भी पढ़ें:वंदे मातरम्” कविता से राष्ट्रीय पटल पर गौरवान्वित शिक्षाविद मनोज वशिष्ठ का विद्यालय में भव्य अभिनंदन

डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया। फिलहाल उसका इलाज एक निजी अस्पताल में जारी है।

पुलिस कार्रवाई को लेकर परिजनों ने जताई नाराजगी

परिजनों का आरोप है कि घटना की शिकायत देने के लिए उन्हें अलग-अलग थानों और चौकियों के चक्कर लगाने पड़े। उनका कहना है कि पहले उन्हें मॉडल टाउन थाना, फिर भाड़ावास चौकी और बाद में सिटी थाना भेजा गया। काफी देर बाद पुलिस अस्पताल पहुंची और घायल युवक के बयान दर्ज किए।

ये भी पढ़ें:राजपूत महासभा धारूहेड़ा की बैठक में फैसला, 20 अक्टूबर को सामूहिक रूप से मनाया जाएगा दशहरा

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

Related News

WhatsApp