Gurugram crime News: यूपी हरियाणा का अंतरराज्यीय एक लाख का इनामी डकैत चढा हत्थे

On: September 11, 2026 4:51 PM
Follow Us:
Gurugram crime News: यूपी हरियाणा का अंतरराज्यीय एक लाख का इनामी डकैत चढा हत्थे
Gurugram crime News: यूपी हरियाणा का अंतरराज्यीय एक लाख का इनामी डकैत चढा हत्थे

Gurugram crime News: हरियाणा पुलिस का एक बडी सफलता मिली है। पलवल पुलिस और एसटीएफ गुरुग्राम के एक संयुक्त अभियान में हरियााणा व यूपी में तांडव मचाने वाले अंतरराज्यीय डकैत को काबू किया हैं बता दे कि पुलिस टीम ने अंतरराज्यीय डकैत और एक लाख 5 हजार रुपये के इनामी बदमाश शंकर पहलवान को गिरफ्तार कर लिया है।

बंधक बनाकर की थी लूट

हथीन थाना प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार ने बताया कि बीती 23 अप्रैल की रात को वार्ड नंबर 10, खरिया मोहल्ला के रहने वाले सन्नी के घर में 8-10 हथियारबंद बदमाश जबरन घुस गए थे। इन बदमाशों ने पूरे परिवार को हथियारों के बल पर बंधक बना लिया और घर में रखी नकदी व सोने-चांदी के जेवरात लूटकर फरार हो गए थे।

पुलिस के लिए चुनौती बना था शंकर

बता दे कि पुलिस के लिए हरियााणा व यूपी में तांडव मचाने वाले अंतरराज्यीय डकैत चुनाती बना हुआ था। पलवल पुलिस और एसटीएफ गुरुग्राम के एक संयुक्त अभियान में बदमाश को दबोच ही लिय है। बता दे कि यह कुख्यात अपराधी हाल ही में हथीन के खरिया मोहल्ले में एक परिवार को बंधक बनाकर की गई डकैती का मुख्य सरगना है।

अप्रैल में हथीन में की थी लूट
हथीन थाना प्रभारी निरीक्षक नरेश कुमार ने बताया कि बीती 23 अप्रैल की रात सन्नी के घर में 8-10 हथियारबंद बदमाशों ने पूरे परिवार को हथियारों के बल लूट की थी। बदमाशा घर में रखी नकदी व सोने-चांदी के जेवरात लूटकर फरार हो गए थे।

 

दो आरोपी काबू: बता दे पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वारदात में शामिल दो मुख्य आरोपितों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था। पकड़े गए आरोपितों की पहचान उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ के रहने वाले सुभाष और उत्तर प्रदेश के नौझील के रहने वाले नरेश के रूप में हुई थी। पुलिस ने उनके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल की गई बुलेट बाइक और लूटी गई रकम का कुछ हिस्सा भी बरामद कर लिया था।

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now