हंस नगर हादसे पर विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने दिया बड़ा बयान, सरकार से कर दी बड़ी मांग

On: July 12, 2026 11:10 PM
Follow Us:
हंस नगर हादसे पर विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने दिया बड़ा बयान

विधायक लक्ष्मण सिंह यादव: रेवाड़ी के हंस नगर ब्लास्ट हादसे में अब लक्ष्मण सिंह यादव ने बड़ा बयान दिया है। रविवार के दिन लक्ष्मण सिंह यादव खुद उस स्थान पर पहुंचे जहां ब्लास्ट हुआ है और वह घर का निरीक्षण भी किए। उन्होंने सरकार से मांग की की इस हादसे की जांच किसी बड़े एजेंसी से कराई जाए।

दोषियों को मिलेगी कड़ी सजा : विधायक लक्ष्मण सिंह यादव

विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कहा कि इस घटना की जांच सरकार को किसी बड़े एजेंसी से करवाना चाहिए इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि जो भी दोषी होगा उसे बक्शा नहीं जाएगा। दोषियों को सख्त से सख्त सजा मिलेगी अगर इस मामले में किसी भी तरह की साजिश सामने आती है तो दोषियों को कड़ी सजा दी जाएगी।

पैतृक गांव भी पहुंचे विधायक

लक्ष्मण सिंह यादव केवल हंस नगर ही नहीं गए बल्कि पीड़ित परिवार के पैतृक गांव भी गए। वहां जाकर उन्होंने पीड़ित परिवार के परिजनों से मुलाकात किया और उन्हें हिम्मत दी।

अधिकारियों से भी की बात

विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने इस घटना को लेकर डीएसपी सहित बड़े अधिकारियों से भी बात किया और उन्होंने यह भी कहा कि इस घटना से केवल एक परिवार नहीं उजड़ा है बल्कि समाज को भी काफी आघात पहुंचा है। विधायक जी ने कहा कि इस मामले में उन्होंने मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से पहले ही बात कर लिया है।

कर दी बड़ी मांग

विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने केंद्र सरकार से मांग किया है कि इस घटना की जांच किसी विशेष फॉरेंसिक टीम से कराई जाए। तभी ब्लास्ट का कारण पता चल पाएगा। उन्होंने परिवार को विश्वास दिलाया कि हादसे की जांच बड़े पैमाने पर की जाएगी और अगर किसी की लापरवाही सामने आती है तो उसे भी सजा दिलाया जाएगा।

Sunil Chauhan

सुनील चौहान हरियाणा के रेवाड़ी और धारूहेड़ा क्षेत्र की खबरों को कवर करते हैं। उन्हें पत्रकारिता में 10 वर्षों का अनुभव है वर्तमान में वे Best24News के साथ जुड़े हुए हैं ताजा और विश्वसनीय खबरें प्रकाशित कर रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now