शुक्रवार, 23 अक्टूबर 2026

रेवाड़ी में चेक बाउंस की लोक अदालत कब और कहां लगेगी, यहां पढें पूरी जानकारी

Written by: हर्ष चौहान

Published:

रेवाड़ी: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) और राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के मार्गदर्शन में आगामी 18 जुलाई (शनिवार) को रेवाड़ी में विशेष लोक अदालत का आयोजन किया…


रेवाड़ी में लोक अदालत
रेवाड़ी में लोक अदालत
Google News Follow us on Google

रेवाड़ी: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) और राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के मार्गदर्शन में आगामी 18 जुलाई (शनिवार) को रेवाड़ी में विशेष लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। यह स्पेशल लोक अदालत रेवाड़ी जिला मुख्यालय सहित बावल और कोसली न्यायिक परिसरों में एक साथ आयोजित होगी, जिसमें मुख्य रूप से नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट (सेक्शन 138 एनआई एक्ट) यानी चेक बाउंस से संबंधित केसों की सुनवाई की जाएगी।

Advertisement

आपसी सहमति और समझौते से होगा समाधान

मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी एवं सचिव जिला विधिक सेवा कर्मचारियों ने इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया कि इस स्पेशल लोक अदालत का मुख्य उद्देश्य अदालतों में लंबे समय से लंबित चेक बाउंस (एन.आई. एक्ट) से जुड़े मामलों का आपसी सहमति और समझौते के आधार पर अंतिम समाधान कराना है।

समय और धन दोनों की होगी बचत

डॉ. रेनू सोलखे ने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि लोक अदालत एक ऐसा मंच है जिसके माध्यम से दोनों पक्षकार बिना किसी लंबी और पेचीदा कानूनी प्रक्रिया के अपने विवादों का शांतिपूर्ण व सम्मानजनक समाधान कर सकते हैं। लोक अदालत के माध्यम से मामलों के निपटारे से पक्षकारों के समय और धन दोनों की बड़ी बचत होती है, साथ ही अदालतों पर से भी मुकदमों का बोझ कम होता है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में फसल बेचने की जंग: 12 धंटे करना पड रहा है इंतजार

हर्ष चौहान
About the Author हर्ष चौहान

हर्ष चौहान Best24News के लिए रेवाड़ी जिले की खबरें कवर करते हैं। वे जिले के शहर और गाँवों से जुड़े स्थानीय मुद्दे, प्रशासन के फैसले, विकास कार्य, शिक्षा और आम लोगों से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुँचाते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि रेवाड़ी की हर ज़रूरी खबर तथ्यों की जाँच के साथ सबसे पहले आप तक पहुँचे। View all posts by हर्ष चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp