धारूहेड़ा: रेवाड़ी में सीएम विंडो पर लोगों की समस्याओं का कैसे समाधान होता है। इस न्यूज को पढकर आप चौक् जाएंगे। आलम यहां तक है शिकायत देने से एक माह पहले ही उसे कागजों में बंद कर दिया गया है। ऐसे में साफ जाहिर है लोगो की समस्याओ्ं का कैसे समाधान होता होगा। परेशान होकर पीडित ने सीएम नायब सैनी को शिकायत भेजकर ऐसे अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है।

गांव निगांनियावास के एक व्यक्ति् ने आईडी से संबंधित काम में उचित कार्रवाई नहीं होने पर सीएम विंडो पर शिकायत दर्ज कराई। रविंद्र कुमार के अनुसार उन्होंने संबंधित स्तर पर पहले अनुरोध किया था, लेकिन समाधान नहीं होने के बाद 25 अगस्त 2026 को सीएम विंडों पर शिकायत दर्ज कराई गई। अभी हाल में जारी की गई एटीआर में उसे 22 जुलाई 2026 को बदं कर दिया गया है।
शिकायतकर्ता का आरोप है कि फैमिली आईडी से संबंधित मामला एडीसी के पोर्टल के अधीन आता है। उनका आरोप है कि शिकायत पर कार्रवाई होने से पहले ही संबंधित अधिकारी की ओर से रिकॉर्ड में हस्ताक्षर कर दिए गए। शिकायतकर्ता के अनुसार दस्तावेज में 22 जुलाई 2026 की तारीख में हस्ताक्षर किए गए हैं, जबकि उनकी ओर से शिकायत 25 अगस्त 2026 को दर्ज की गई थी।

रविंद्र कुमार ने सवाल उठाया कि जब शिकायत 25 अगस्त को दर्ज हुई तो 22 जुलाई की तारीख में ही उसकी कार्रवाई रिपोर्ट (ATR) कैसे तैयार हो गई। उन्होंने इसे गंभीर मामला बताते हुए अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं।
सीएम को भेजी शिकायत: शिकायतकर्ता ने मामले की जांच कराने व ऐसे अधिकारियों पर कार्रवाई करवाने के लिए नायब सैनी को लेटर भेजा है। बिना किसी शिकायत को जांच किए हस्ताक्षर कर दिए जा रहे है। ऐसे में समस्या का क्या समाधान होगा।











