रविवार, 25 अक्टूबर 2026

Crime News: राजस्थान व यूपी से हरियाणा के रेवाड़ी में पहुंच रहे अवैध हथियार, दो आरोपी चढे हत्थे

Written by: सुनील चौहान

Published:

Crime News: धारूहेड़ा  औद्योगिक कस्बे में अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त पर लगाम लगाने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है, लेकिन इसके बावजूद ऐसे मामले थमने का नाम नहीं ले रहे।…


Crime News: धारूहेड़ा  औद्योगिक कस्बे में अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त पर लगाम लगाने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है, लेकिन इसके बावजूद ऐसे मामले थमने का नाम नहीं ले रहे। सेक्टर छह पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए दो युवकों को अवैध हथियारों सहित काबू किया है। गिरफ्तार आरोपितों की पहचान यूपी के बदायूं जिले के गांव बेठा गुसाई निवासी आजम और धारूहेड़ा के कर्ण कुंज निवासी तीर्थ के रूप में हुई है।Crime News

Advertisement

थाना धारूहेड़ा पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली थी कि महेश्वरी पैराफरी मार्ग पर दो युवक अवैध हथियार लेकर घूम रहे हैं और किसी वारदात को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर दोनों को काबू कर लिया। तलाशी के दौरान उनके पास से दो अवैध हथियार बरामद हुए।Crime News

सेक्टर छह थाना पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बता दे राजस्थान से यूपी से धडल्ले से हरियाणा में अवैध हथियार पहुचे रहे है। एनसीआए अवैध हथियारो की सप्लाई का नेटवर्क बढता ही जा रहा है। हालांकि पुलिस भी छापेमारी करते हुए हर दिन आरोपितो का दबोच रही है। लेकिन फिर भी ये नेटवर्क नही टूट रहा है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:गुरुग्राम में मेगा रोजगार मेला 23 अक्टूबर को, जानिए रिक्त पद व योग्यता

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp