बुधवार, 4 नवम्बर 2026

रेवाड़ी में आदर्श रामलीला का भव्य मंचन 11 अक्टूबर से, 21 अक्टूबर तक चलेगा आयोजन

Written by: Harsh Rajput

Published:

रेवाड़ी। श्री घंटेश्वर महादेव मंदिर आदर्श रामलीला, रेवाड़ी की तैयारियों को लेकर समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता रामलीला के डायरेक्टर भारत भूषण कश्यप ने की। बैठक से पहले…


रेवाड़ी में रामलीला की तैयारियो को लेकर बैठक करते हुए
रेवाड़ी में रामलीला की तैयारियो को लेकर बैठक करते हुए
Google News Follow us on Google

रेवाड़ी। श्री घंटेश्वर महादेव मंदिर आदर्श रामलीला, रेवाड़ी की तैयारियों को लेकर समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता रामलीला के डायरेक्टर भारत भूषण कश्यप ने की। बैठक से पहले भगवान हनुमान जी के सुंदरकांड पाठ का आयोजन हुआ और इसके बाद प्रसाद वितरित किया गया।

Advertisement

रामलीला समिति के सचिव याद के. सुगंध ने बताया कि इस वर्ष भी श्री घंटेश्वर मंदिर के प्रांगण में 11 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक प्रभु श्रीराम की लीला का मंचन किया जाएगा। रामलीला का शुभारंभ 11 अक्टूबर को विधि-विधान से श्री गणेश पूजन के साथ होगा। पहले दिन श्रवण कुमार नाटक का मंचन किया जाएगा।

रेवाड़ी। श्री घंटेश्वर महादेव मंदिर आदर्श रामलीला, रेवाड़ी की तैयारियों को लेकर समिति की बैठक आयोजित की गई
रेवाड़ी। श्री घंटेश्वर महादेव मंदिर आदर्श रामलीला, रेवाड़ी की तैयारियों को लेकर समिति की बैठक आयोजित की गई

निर्देशक भारत भूषण कश्यप और राजेश पंवार ने बताया कि रामलीला प्रतिदिन रात 9 बजे प्रभु वंदना और प्रार्थना के साथ शुरू होगी। आयोजन में धार्मिक एवं सांस्कृतिक संदेश के साथ सामाजिक जागरूकता पर भी जोर दिया जाएगा। समिति की ओर से दर्शकों से अपील की गई है कि वे रात 9 बजे से पहले अपना स्थान ग्रहण कर लें, ताकि कार्यक्रम समय पर शुरू किया जा सके।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Breaking News: सोशल मिडिया से हुई थी दोस्ती, फिर खेला ऐसा खेल, अब दोनों पकडे गए ?

महिलाओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए उनके बैठने के लिए अलग व्यवस्था की जा रही है। वहीं पूरे पंडाल में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन से सहयोग लिया जाएगा। समिति के अनुसार, दर्शकों की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए आयोजन की तैयारियां की जा रही हैं।

 

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी पुलिस ने बाजार में किया पैदल मार्ग्, जानिए दुकानदारों से क्या कहा ?

रेवाड़ी। श्री घंटेश्वर महादेव मंदिर आदर्श रामलीला, रेवाड़ी की तैयारियों को लेकर समिति की बैठक आयोजित की गई
रेवाड़ी। श्री घंटेश्वर महादेव मंदिर आदर्श रामलीला, रेवाड़ी की तैयारियों को लेकर समिति की बैठक आयोजित की गई

रामलीला को आकर्षक बनाने के लिए स्थानीय कुशल एवं अनुभवी कलाकारों को भी आमंत्रित किया जा रहा है। कलाकारों में आयोजन को लेकर उत्साह है और मंचन की तैयारियां चल रही हैं। समिति पदाधिकारियों ने शहरवासियों और धर्मप्रेमी लोगों से अधिक संख्या में पहुंचकर रामलीला देखने की अपील की है।

बैठक में समिति के संरक्षक रमेश वशिष्ठ, चेयरमैन प्रेम प्रकाश शर्मा, उप प्रधान श्याम सुंदर गुप्ता, निर्देशक भारत भूषण कश्यप, राजेश पंवार, कोषाध्यक्ष महेश शर्मा, उप सचिव सुभाष गुप्ता, संगीत निर्देशक श्रीपति सिंह, मेकअप एवं सज्जा से जुड़े बाबूलाल गुप्ता, गौरव शर्मा सहित अन्य पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य और कलाकार मौजूद रहे।

Harsh Rajput
About the Author Harsh Rajput

मै हर्ष चौहान Best24News में बतौर राइटर कार्यरत हूं। रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 5 वर्षों का अनुभव है। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by Harsh Rajput →

संबंधित खबरें

WhatsApp