शुक्रवार, 30 अक्टूबर 2026

Global city Gurgaon: हरियाणा में बन रही ग्लोबल सिटी, वर्ल्ड क्लास होंगी सुविधाएं, गैस-पानी-बिजली के लिए अंडरग्राउंड होगी टनल

Written by: Best24News

Published:

Global city Gurgaon: हरियाणा की साइबर सिटी गुरुग्राम में एक ऐसी सिटी तैयार हो रही है जिसमें वर्ल्ड क्लास सुविधाएं होगी। यहां तक की सोसाइटी के अंदर बिजली के तार और पाइपलाइन…


Global city Gurgaon: हरियाणा की साइबर सिटी गुरुग्राम में एक ऐसी सिटी तैयार हो रही है जिसमें वर्ल्ड क्लास सुविधाएं होगी। यहां तक की सोसाइटी के अंदर बिजली के तार और पाइपलाइन भी दिखाई नहीं देगी, इसके लिए भी जमीन के अंदर टनल तैयार की जा रही है।

Advertisement

दरअसल गुरुग्राम के सेक्टर 36 में एक हजार से अधिक एकड़ जमीन पर ग्लोबल सिटी तैयार हो रही है। इसमें वर्ल्ड क्लास लेवल की सुविधाएं होंगी। इसमें सीवर, पानी, गैस, मोबाइल टावर, सीसीटीवी समेत पब्लिक यूटिलिटी की सभी सुविधाएं टनल में होगी।Global city Gurgaon

यहां बनने वाली करीब 18 किलोमीटर लंबी टनल बड़े काम की होगी। सीवर, पानी, गैस या कोई भी दिक्कत होने पर रोड खोदने की जरूरत नहीं होगी। टनल के लिए बनाई गईं सीढ़ियों से नीचे जाकर मिकेनिक या कर्मचारी रिपेयरिंग का काम कर सकेंगे। ऐसा पहली बार शहर में होगा। इससे पहले किसी लाइन के खराब होने पर पूरी रोड खोदनी पड़ती थी, जिससे ट्रैफिक भी बाधित होता था।

Advertisement

ये भी पढ़ें:हरियाणा के हर पंचायत में खुलेगी ई-लाइब्रेरी

सेक्टर-36 और आसपास के एरिया में एक हजार एकड़ में ग्लोबल सिटी का काम चल रहा है। यहां रोड निर्माण का काम 60 फीसदी पूरा हो चुका है। इस सिटी के अंदर ही रेजिडेंशल, कर्मशल, मेडिकल, एजुकेशन की सुविधा होगी। यहीं एसटीपी और डब्ल्यूटीपी की सुविधा होगी। यहां रहने वाली जनसंख्या के अनुसार इनकी क्षमता होगी।Global city Gurgaon

कहीं नहीं दिखेंगे पोल और वायर
इस अत्याधुनिक सिटी में सबसे अहम बात होगी कि मूलभूत सुविधाओं के लिए किसी प्रकार की वायर दिखाई नहीं देगी। पोल भी दिखाई नहीं देंगे। यहां पहले फेज में 10 किलोमीटर और दूसरे फेज में 8 किलोमीटर की टनल बनेगी। इस टनल में नीचे पूरी तरह चलने और खड़ा रहने का स्पेस होगा। साथ में दीवारों पर दोनों ओर लाइनें और वायर होंगी, जिससे किसी प्रकार की भी खराबी होने पर मिकेनिक या कर्मचारी खड़ा होकर आसानी से मरम्मत कर सके।

ये भी पढ़ें:कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने किया कोसली मंडी का किया निरीक्षण

900 करोड़ में होगा पहले फेज़ का काम
टनल में नीचे उतरने के लिए थोड़े से अंतराल के बाद नीचे सीढ़ियां होंगी। ऐसे में पब्लिक यूटिलिटी की कोई भी लाइन खराब होने पर रोड़ खोदनी नहीं पड़ेगी, साथ ही ट्रैफिक भी बाधित नहीं होगा। इस सिटी का पहले फेज का काम जनवरी-2027 तक पूरा होगा। पहले फेज में 900 करोड़ का काम होना है।

 HSIIDC के एजीएम अरुण गर्ग ने बताया कि ग्लोबल सिटी में 18 किलोमीटर एरिया में टनल बनेगी। यहां सभी पब्लिक यूटिलिटी अंडरग्राउंड होंगी। पहले फेज में दस किलोमीटर एरिया में टनल बनेंगी।

 

ये भी पढ़ें:इंतजार खत्म: AIIMS Rewari में शुरू होगी OPD , भालखी में 12 एकड़ में बनेगी अनाज मंडी: डॉ. कृष्ण कुमार

Best24News
About the Author Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं। View all posts by Best24News →

संबंधित खबरें

WhatsApp