GCW 2026 भिवानी (Best24News): ग्लासगो कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में हरियाणा के बॉक्सिंग हब कहे जाने वाले भिवानी की बेटियों ने इतिहास रच दिया है। महिला मुक्केबाजी स्पर्धा में भारत का परचम लहराते हुए प्रीति पंवार और जैस्मिन लांबोरिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल (स्वर्ण पदक) अपने नाम कर लिया है। दोनों महिला मुक्केबाजों की इस ऐतिहासिक सफलता से न केवल भिवानी बल्कि पूरे हरियाणा और देश में खुशी की लहर दौड़ गई है।
54 KG कैटेगरी में प्रीति पंवार ने जीता गोल्ड
महिला मुक्केबाजी के 54 किलोग्राम भार वर्ग (Weight Category) में भिवानी की मुक्काबाज प्रीति पंवार ने अपनी आक्रामक रिंग रणनीति और सटीक प्रहारों से विपक्षी मुक्केबाज को पछाड़ते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। मैच की शुरुआत से ही प्रीति ने मुकाबला अपने पक्ष में बनाए रखा और तिरंगे का मान बढ़ाया।
प्रिया घणघस ने राष्ट्रमंडल खेल-2026 में शानदार प्रदर्शन

भिवानी जिले के गांव धनाना की प्रतिभाशाली मुक्केबाज और रेलवे की खिलाड़ी प्रिया घणघस ने राष्ट्रमंडल खेल-2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए महिला 60 किलोग्राम वर्ग के फाइनल में प्रवेश कर लिया है।
सेमीफाइनल में उन्होंने इंग्लैंड की लूसी किंग्स-व्हीटली को 5-0 से हराकर भारत के लिए कम से कम रजत पदक पक्का कर लिया। अब उनकी नजर स्वर्ण पदक पर है।
ग्लासगो की रिंग में प्रिया ने शुरू से अंत तक आक्रामक और तकनीकी मुक्केबाजी का प्रदर्शन किया। उनके सटीक पंचों और बेहतरीन रणनीति के सामने इंग्लैंड की मुक्केबाज टिक नहीं सकीं। पांचों जजों ने सर्वसम्मति से प्रिया को विजेता घोषित किया।

57 KG कैटेगरी में जैस्मिन लांबोरिया का ‘गोल्डन’ पंच
इसी क्रम मे एक बार फिर 57 किलोग्राम भार वर्ग में हरियाणा की स्टार बॉक्सर जैस्मिन लांबोरिया ने अपनी तकनीकी दक्षता और शानदार फुटवर्क के दम पर फाइनल मुकाबले में एकतरफा जीत दर्ज की और देश की झोली में एक और गोल्ड मेडल डाल दिया।जैस्मिन की इस जीत के बाद खेलप्रेमियों और भिवानी स्थित उनके आवास पर मिठाइयां बांटकर जश्न मनाया गया।
यशवीर तंवर ने जीता कांस्य पदक
उधर, भाला फेंक के उभरते सितारे गांव देवसर निवासी यशवीर तंवर ने कॉमनवेल्थ खेलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक अपने नाम किया है। यशवीर तंवर की इस ऐतिहासिक सफलता से ना केवल उनके गांव और हरियाणा प्रदेश में, बल्कि पूरे देश में खुशी और गर्व की लहर है। यशवीर तंवर ने कामनवेल्थ खेलों में 85.41 मीटर की दूरी तक भाला फेंककर कांस्य पदक पर कब्जा जमाया।

‘मिनी क्यूबा’ भिवानी में जश्न का माहौल
भिवानी को भारतीय मुक्केबाजी का गढ़ (मिनी क्यूबा) माना जाता है। प्रीति पंवार और जैस्मिन लांबोरिया की इस दोहरी उपलब्धि ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि हरियाणा की बेटियां अंतरराष्ट्रीय मंच पर देश का नाम रोशन करने में सबसे आगे हैं।हरियाणा के खेल प्रेमियों, कोच और स्थानीय प्रतिनिधियों ने दोनों खिलाड़ियों और उनके परिवारों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
ग्लासगो में जारी राष्ट्रमंडल खेलों में पुरुष जैवलिन थ्रो स्पर्धा में यश वीर सिंह और महिला डिस्कस थ्रो में सीमा कालीरमन ने कांस्य पदक जीतकर देश-प्रदेश का गौरव बढ़ाया है।
कॉमनवेल्थ खेल 2026 में भारत के लिए कमाल का दिन
जूडो में तीन मेडल – अस्मिता डे ने गोल्ड (48kg), हर्ष सिंह ने गोल्ड (60kg), और यामिनी मौर्य ने सिल्वर (57kg) प्राप्त किया। भाला फेंक में नीरज चोपड़ा ने सिल्वर और यश राज सिंह ने ब्रॉन्ज़ मेडल जीत लिया। डीकैथलॉन में तेजस्विन शंकर ने ब्रॉन्ज़ मेडल अपने नाम किया। इसके अलावा, भारत के 10 बॉक्सर फाइनल में जगह बनाकर मेडल सुनिश्चित कर चुके हैं।














