रविवार, 25 अक्टूबर 2026

भिवाड़ी में खाद्य सुरक्षा विभाग की दुकानोंं पर रैड, छह दुकानों से लिए सैंपल

Written by: हर्ष चौहान

Published:

भिवाड़ी: खाद्य सुरक्षा विभाग ने मंगलवार को भिवाड़ी और मुंडावर में दूध अभियान के तहत दूध, दही और पनीर के पांच नमूने लिए। टीम की पहुचंते ही दुकानदारों में अफरा तफरी मच…


भिवाड़ी: खाद्य सुरक्षा विभाग ने मंगलवार को भिवाड़ी और मुंडावर में दूध अभियान के तहत दूध, दही और पनीर के पांच नमूने लिए। टीम की पहुचंते ही दुकानदारों में अफरा तफरी मच गई। कई दुकानदार दुकानेंं बंद करके निकल गए ताकि सैंपल नही देने पडे।

Advertisement

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी अरविंद गेट ने बताया कि बार पर मिलावट की लोगो की श्किायतें मिल रही। इसी को लेकर एक टीम गठित करके श्री श्याम रेस्टोरेंट का निरीक्षण किया। रेस्टोरेंट से दही और पनीर के नमूने लिए गए। साफ-सफाई के अभाव पर जरूरी निर्देश दिए गए।

यहां पर लिए सैपंल: बता दे कि इसके बाद टीम ने ग्राम बल्लूवास, मुंडावर स्थित सखी मिल्क प्रोड्यूसर प्राइवेट लिमिटेड डेयरी, श्री श्याम डेयरी पर पहुंची। टीम ने यहां हर दुकान से डेयरी से मिश्रित दूध के तीन नमूने लिए।

Advertisement

ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में अवैध तेल कारोबार का भंडाफोड़, 800 लीटर पेट्रोल और 700 लीटर थिनर बरामद

जांच के भेजे सैंपल: मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी अरविंद गेट ने बताया कि सभी नमूनों को जांच के लिए राज्य खाद्य सुरक्षा प्रयोगशाला भेजा दिया है। जांच रिपोर्ट आने पर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। दूध और दुग्ध उत्पादों में मिलावट रोकने का अभियान जिले में अगले चार दिनों तक जारी रहेगा।

करवाई मुनादी: टीम ने मुनादी भी करवाई की मिलावटी सामान मिलने वालो पर कार्रवाई होगी। किसी प्रकार की काई मिलावट नहीं करें। दूध और दुग्ध उत्पादों में मिलावट रोकने चार दिनों दुकानों पर सैं​पल लिए जाएंगें।

ये भी पढ़ें:स्मृति दिवस पर रेवाड़ी में खेल कूद प्रतियोगिताएं

हर्ष चौहान
About the Author हर्ष चौहान

हर्ष चौहान Best24News के लिए रेवाड़ी जिले की खबरें कवर करते हैं। वे जिले के शहर और गाँवों से जुड़े स्थानीय मुद्दे, प्रशासन के फैसले, विकास कार्य, शिक्षा और आम लोगों से जुड़ी खबरें पाठकों तक पहुँचाते हैं। उनकी कोशिश रहती है कि रेवाड़ी की हर ज़रूरी खबर तथ्यों की जाँच के साथ सबसे पहले आप तक पहुँचे। View all posts by हर्ष चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp