कृषि यंत्रीकरण पर 22 जुलाई को बावल में जुटेंगे किसान व विशेषज्ञ

On: July 20, 2026 9:32 PM
Follow Us:
कृषि यंत्रीकरण पर 22 जुलाई को बावल में जुटेंगे किसान व विशेषज्ञ

अरावली किसान क्लब, रेवाड़ी की ओर से 22 जुलाई को क्षेत्रीय कृषि अनुसंधान केन्द्र, बावल में मासिक बैठक एवं विशेष कृषि कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का विषय ‘दक्षिण-पश्चिम हरियाणा में कृषि यंत्रीकरण (फार्म मैकेनाइजेशन)’ रखा गया है। इसमें कृषि यंत्रीकरण ‘ कृषि वैज्ञानिक, प्रगतिशील किसान, क्लब पदाधिकारी एवं इंटर्नशिप विद्यार्थी भाग लेकर आधुनिक खेती और कृषि यंत्रीकरण से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करेंगे।

कार्यक्रम सुबह 9:30 बजे शुरू होगा। मुख्य अतिथि क्षेत्रीय कृषि अनुसंधान केन्द्र, बावल के निदेशक डॉ. धर्मवीर यादव होंगे। अध्यक्षता अरावली किसान क्लब के उपप्रधान महेश कुमार (मोहम्मदपुर) करेंगे, जबकि कार्यक्रम का संयोजन बावल ब्लॉक अध्यक्ष छत्रपाल सिंह (रायपुर) करेंगे।

बैठक में कृषि विशेषज्ञ किसानों से सीधे संवाद करेंगे तथा आधुनिक कृषि यंत्रों के उपयोग, खेती की लागत कम करने और उत्पादकता बढ़ाने के उपायों की जानकारी देंगे। प्रतिभागियों को मृदा परीक्षण प्रयोगशाला (सॉइल लैब) सहित अन्य प्रयोगशालाओं का भ्रमण कराया जाएगा। इसके अलावा फील्ड विजिट के माध्यम से आधुनिक कृषि तकनीकों का प्रदर्शन भी किया जाएगा।

कार्यक्रम का आयोजन नाबार्ड एवं द लॉर्ड कृष्णा एजुकेशन फाउंडेशन के सहयोग से किया जा रहा है। अरावली किसान क्लब ने सभी पदाधिकारियों, सदस्य किसानों और कृषि क्षेत्र से जुड़े लोगों से समय पर पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है। क्लब का उद्देश्य किसानों को वैज्ञानिक खेती, आधुनिक तकनीक और कृषि यंत्रीकरण से जोड़कर खेती को अधिक लाभकारी बनाना है।

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now