स्वच्छता ही सेवा: सेक्टर 6 प्राचीन शिव मंदिर कमेटी ने मैदान में चलाया सफाई अभियान

On: July 20, 2026 5:28 PM
Follow Us:
धारूहेड़ा: मंदिर कमेटी के लोग पार्क की सफाई करते हुए

धारूहेड़ा: सेक्टर 6 स्थित प्राचीन शिव मंदिर कमेटी की ओर से मंदिर के साथ लगते पार्क में विशेष सफाई अभियान चलाया गया।मंदिर कमेटी के सदस्यों और स्थानीय निवासियों ने मिलकर मैदान में उगी जंगली झाड़ियों, प्लास्टिक और अन्य कूड़े-कचरे को साफ किया।

मंदिर कमेटी के प्रधान अशोक कुमार ने बताया कि मंदिर कमेटी के लोगों ने पार्क में उगी जंगली झाड़ियों, प्लास्टिक और अन्य कूड़े-कचरे को साफ किया। करीब चार घंटे तक इस ​अभियान में पार्क की सफाइ की।

 

धारूहेड़ा प्राचीन शिव मंदिर कमेटी ने चलाया विशेष सफाई अभियान
धारूहेड़ा प्राचीन शिव मंदिर कमेटी ने चलाया विशेष सफाई अभियान

मैदान की पूरी तरह सफाई होने के बाद मंदिर कमेटी और उपस्थित ग्रामीणों ने खुशी व्यक्त की। कमेटी के सदस्यों ने कहा कि इस तरह के स्वच्छता अभियान आगे भी समय-समय पर जारी रहेंगे ताकि मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्र को हमेशा साफ-सुथरा व प्रदूषण मुक्त रखा जा सके।

धारूहेड़ा प्राचीन शिव मंदिर कमेटी ने चलाया विशेष सफाई अभियान
धारूहेड़ा प्राचीन शिव मंदिर कमेटी ने चलाया विशेष सफाई अभियान

इस मौके पर अतर सिंह, अशोक कुमार, उपेन्द्र, दिनेश कुमार, दिनेश, मोनू कुमार, प्रदीप, दीपक पंडित, शिव कुमार आदि मौजूद रहे।

 

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now