2.6 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा बिजली निगम कार्यालय, MLA लक्ष्मण सिंह यादव ने किया भूमि पूजन

On: August 3, 2026 2:11 PM
Follow Us:
धारूहेड़ा में 2.6 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा बिजली निगम कार्यालय, विधायक लक्ष्मण सिंह यादव किया भूमि पूजन

धारूहेड़ा:  औद्योगिक कस्बे धारूहेड़ा और आसपास के‎ दर्जनों गांवों के निवासियों के लिए बिजली‎आपूर्ति व विभागीय कामकाज से जुड़ी राहत की‎ खबर है। धारूहेड़ा में दक्षिण हरियाणा बिजली‎वितरण निगम के नए प्रशासनिक भवन का‎निर्माण होने जा रहा है। 2.6 करोड़ रुपए की‎ लागत से बनने वाले इस बिजली निगम कार्यालय के आधुनिक कार्यालय‎ भवन की भूमि पूजन सोमवार को रेवाड़ी के विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने रखी। ‎‎ इस नए परिसर में ‎‎कार्यकारी अभियंता (एक्सईएन) और उप‎मंडल अभियंता (एसडीओ) दोनों के कार्यालय‎ एक साथ संचालित होंगे।

 

इस बहुमंजिला और ‎‎आधुनिक परिसर के बनने से उपभोक्ताओं को‎ एक ही छत के नीचे सभी प्रशासनिक सुविधाएं ‎‎उपलब्ध होंगी।‎ यह भवन जुलाई 2027 तक बनकर तैयार हो जाएगा l विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने समारोह में बोलते हुए कहा किबिजली वितरण और प्रशासनिक‎ प्रबंधन को मजबूत बनाएगा l विधायक लक्ष्मण सिंह ने कहा धारूहेंडा को विकास के क्षेत्र में अब पीछे नहीं रहने दिया जाएगा l उन्होंने कहा कस्बा में खजाना, बीईओ ऑफिस जल्द खोले जाएंगे l बस स्टैंड का कार्य प्रगति पर है l अर्बन अस्पताल सीएम ने मंजूर कर दिया है जगह की तलाश जारी है l उन्होंने बताया कि मसानी बैराज का दूषित पानी निकालने की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है l

 

एक्सईएन धर्मेन्द्र कुमार रूहिल ने विधायक का स्वागत करते हुए बताया कि,‎धारूहेड़ा क्षेत्र का तेजी से औद्योगिक और‎आवासीय विस्तार हो रहा है। बढ़ते उपभोक्ता‎आधार को देखते हुए एक सुदृढ़ और व्यवस्थित‎ बिजली कार्यालय की सख्त आवश्यकता थी।‎2.6 करोड़ रुपए का यह प्रोजेक्ट क्षेत्र में बिजली‎वितरण और प्रशासनिक प्रबंधन को और अधिक‎मजबूत बनाएगा।‎ रूहिल ने बताया कि कापडीवास व भट्साना में दो पावर हाउस बनाये जाएंगे l जल्द ही इनके भी टेंडर होंगेl

 

 

 

धारूहेड़ा में 2.6 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा बिजली निगम कार्यालय, विधायक लक्ष्मण सिंह यादव किया भूमि पूजन
धारूहेड़ा में 2.6 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा बिजली निगम कार्यालय, विधायक लक्ष्मण सिंह यादव किया भूमि पूजन

 

इस अवसर पर एसडीओ कृष्ण कुमार सैनी,  एनएससी मलिक, एसडीओ अमित, पूर्व डीपीआरओ, जेपी यादव, बिजली निगम के अधिकारी सहित बीजेपी के वरिष्ठ नेता सत्यदेव यादव नपा चेयरमैन अजय जांगडा, अजित कोसलिया, इन्दर पाल मुकदम,अशोक कोसलिया, अतर पांचाल, बबलू सैनी, अमन राव पार्षद, रंजन यादव पार्षद, राहुल सेन, राम निवास प्रजापति, नानक खोला, खेम चंद सैनी ,मलखान सरपंच सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे l

Harsh Chauhan

मेरा नाम हर्ष चौहान है। मैं Best24News में कंटेंट राइटर के लगभग 4 सालों से काम रहा हूँ । मेरी हमेशा कोशिश रहती है आप लोगों तक ब्रेकिंग न्यूज़ जल्द से जल्द अपडेट करूं और न्यूज़ में कोई व्याकरण की गलती न हो।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now

और पढ़ें