गुरूवार, 29 अक्टूबर 2026

Election: हरियाणा में निकाय चुनाव की तारीखों का ऐलान, जाने पूरी जानकारी

Written by: सुनील चौहान

Published:

Election : पंचकूला में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राज्य चुनाव आयुक्त देवेंद्र कल्याण ने हरियाणा में होने वाले निकाय चुनावों का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया। उन्होंने प्रदेशवासियों को डॉ भीमराव…


Haryana Municipal Election 2026
Haryana Municipal Election 2026
Google News Follow us on Google

Election : पंचकूला में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान राज्य चुनाव आयुक्त देवेंद्र कल्याण ने हरियाणा में होने वाले निकाय चुनावों का पूरा शेड्यूल जारी कर दिया। उन्होंने प्रदेशवासियों को डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती और बैसाखी पर्व की शुभकामनाएं देते हुए चुनाव प्रक्रिया की जानकारी साझा की।

Advertisement

चुनाव की तारीख और पूरा शेड्यूल

बात दे कि आयोग के अनुसार प्रदेश में 10 मई 2026, रविवार को मतदान कराया जाएगा, जबकि 13 मई को चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे। यदि किसी क्षेत्र में उपचुनाव की आवश्यकता पड़ी तो वह 12 मई को आयोजित किया जाएगा।

27 अप्रैल को होगो नामांकन पत्रों की जांच :
चुनाव कार्यक्रम के तहत नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया 21 अप्रैल से 25 अप्रैल तक चलेगी। इसके बाद 27 अप्रैल को नामांकन पत्रों की जांच होगी और 28 अप्रैल को नाम वापस लेने की अंतिम तिथि निर्धारित की गई है।

Advertisement

ये भी पढ़ें:गुरुग्राम में मेगा रोजगार मेला 23 अक्टूबर को, जानिए रिक्त पद व योग्यता

इसी दिन प्रत्याशियों को चुनाव चिन्ह भी आवंटित किए जाएंगे। आयोग ने स्पष्ट किया कि चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह निर्धारित समयसीमा के अनुसार संपन्न कराई जाएगी।
इस बार पंचकूला, अंबाला और सोनीपत में नगर निगम चुनाव कराए जाएंगे।

जानिए कहा कहा होगा मतदान:
इसके अलावा रेवाड़ी नगर परिषद, धारूहेड़ा, सांपला और उकलाना नगर पालिकाओं में भी मतदान होगा। वहीं टोहाना, झज्जर, राजौंद, तरावड़ी, सढ़ौरा और कनीना नगर पालिकाओं में भी चुनाव कराए जाएंगे। साथ ही प्रदेश के कुछ क्षेत्रों में पंचायत राज के उपचुनाव भी आयोजित किए जाएंगे, जिससे स्थानीय स्तर पर प्रशासनिक व्यवस्थाओं को और मजबूत किया जा सके।

ये भी पढ़ें:4600 करोड़ से बनने वाले ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण अटका: जानिए अब क्या है स्थिति?

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp