Haryana Weather Alert: पश्चिमी विक्षोभ का असर, आज इन जिलों में होगी जोरदार बारिश

On: April 13, 2026 8:44 AM
Follow Us:
आज इन जिलों में होगी जोरदार बारिश

Haryana Weather Alert: हरियाणा में आज एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है। नए सिस्टम के वजह से राज्य के कई जिलों में भारी बारिश होगी। पश्चिमी विक्षोभ के असर से सिर्फ बारिश नहीं होगी बल्कि कई जिलों में तूफानी हवाएं चलेंगी और कहीं-कहीं ओलावृष्टि होगी। हालांकि दिन के समय तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

मौसम विभाग के द्वारा खास तौर पर रेवाड़ी, अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर,कुरुक्षेत्र, पानीपत और सोनीपत जिले में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।कई जिलों में ब्रजपात का अलर्ट जारी किया गया है ऐसे में मौसम वैज्ञानिकों ने बारिश के समय लोगों को घर से बाहर जाने से मना किया है।

किसानों की बढ़ेगी परेशानी

राज्य में होने वाली बारिश का ज्यादा असर किसानों पर देखने को मिलेगा। कई जगहों पर गेहूं की कटाई का काम जारी है ऐसे में अचानक होने वाली बारिश के वजह से किसानों की परेशानी बढ़ गई है। मंडियो में भी अनाज में बारिश के वजह से नमी देखने को मिल रही है।

24 से 48 घंटे तक दिखेगा पश्चिमी विक्षोभ का असर

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अगले 24 से 48 घंटे तक पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिलेगा। इस दौरान राज्य के कई जिलों में रुक-रुक कर बारिश होती रहेगी ऐसे में मौसम वैज्ञानिकों ने किसानों से अपील किया है कि वह अभी फसल में पानी नहीं दे और खाद का छिड़काव करने से बचें।

मंगलवार से बदलेगा मौसम

हरियाणा में मंगलवार से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। मंगलवार से जिले के तापमान में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिलेगी और गर्मी अपने चरम पर होगी। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार अब बारिश से राहत मिलेगी वहीं दूसरी तरफ गर्मी भी अपने चरम पर पहुंच जाएगी।

मौसम वैज्ञानिकों की माने तो इस साल हर साल की अपेक्षा अधिक गर्मी पड़ने वाली है। अप्रैल के तीसरे सप्ताह से गर्मी अपने चरम पर रहेगी।हीट वेव की वजह से भी लोग परेशान होंगे।

Best24News

Best24News के संस्थापक (Founder) हैं और पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्य कर रहे हैं। प्रतिष्ठित समाचार पत्रों के साथ काम करते हुए सामाजिक, प्रशासनिक और जमीनी स्तर की खबरों को प्रमुखता से कवर किया है। Best24News के माध्यम से ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचा रहे हैं।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now