मार्डन स्कूल में बनाया नाला, बिना बारिश फिर आया भिवाड़ी से काला पानी

प्रकाशित: 30 सितंबर 2026, 5:17 PM
धारूहेड़ा: बेस्टेक रोड पर जमा हुआ भिवाड़ी का काला पानी

धारूहेड़ा : भिवाड़ी से आने वाला रसायन युक्त बदबूदार काला पानी लोगों के लिए गंभीर परेशानी का कारण बन चुका है। बार-बार चेतावनी के बावजूद भिवाड़ी का काला पानी नहीं थम रहा है। बिना बारिश के एक बार भिवाड़ी की ओर से मंगलवार रात को अथाह काला व रसायन युक्त पानी छोड़ दिया गया है। जलजमाव और दुर्गंध के कारण लोगों का जीना मुहाल हो गया है। दूषित पानी से बेस्टेक रोड, सेक्टर चार व छह बाइपास तथा एनएचआई की सर्विस लाईन पर जमा हो गया है।

 

बीडा कार्यलय पहुंचे चेयरमैन: रात को छोड़े गए काला पानी को लेकर चेयरमैन अजय जांगडा बुधवार को बीडा कार्यालय भिवाड़ी पुहंचे तथ उसके साथ मोर्डन स्कूल में आए। स्कूल में नाला दबाया हुआ है जिससे बार बार रात को खोल दिया जाता है। जिससे बजरंग नगर होते हुए काला पानी धारूहेड़ा में पहुंच रहा है। पहले छोडा गया पानी सूखा नहीं था कि रात को फिर से पानी छोड़ दिया गया है। चेयरमैन के कहने पर जेबीसी से मिली लगाकर नाले को रोका गया हैं

धारूहेड़ा : भिवाड़ी से आने वाला रसायन युक्त बदबूदार काला पानी लोगों के लिए गंभीर परेशानी का कारण बन चुका है
धारूहेड़ा : भिवाड़ी से आने वाला रसायन युक्त बदबूदार काला पानी लोगों के लिए गंभीर परेशानी का कारण बन चुका है

स्थाई समाधान नहीं: भिवाड़ी की ओर से रोजाना कंपनियों से काला पानी छोड़ा जा रहा हैं। न तो पोलूशन तथा न ही बीडा इसको लेकर काई कार्रवाई कर रहा है। अधिकाशं कंपनियों में ईटीपी ही नहीं फिर भी उनको एनओसी दी गई है। कपंनियों से अधिकारी मोटा पैसा वसूल रहे है इसीलिए कंपनियों पर पानी छोडने के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। बार बार यहीं कहते है कि बारिश् का पानी है। जबकि यह पानी काला व रसायन युक्त तो कि कंपनियों की ओर से सरेआम छोडा जा रहा है।

हाईवे की सर्विस लाईन पहुंच पानी: रात को छोड़ा गया कालानी पानी हाईवे 48 से बेस्टेक मोड पर सड़क पर लबालब भर गया है। इसी के चलते इस रोड से अब आवागमन बंद हो गया है। आलम यहां तक सेक्टर छह राहगिरो के लिए बनाए गए अंडरपास में अथाह काला पानी जमा हो गया है। बार बार छोडे जा रहे जा रहे पानी से लोग परेशान है।

सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक हैं। उन्होंने रेवाड़ी और हरियाणा के लोगों तक ताज़ा, सटीक और निष्पक्ष खबरें हिंदी में पहुँचाने के उद्देश्य से इस वेबसाइट की शुरुआत की। 2018 ये यह न्यूज पोर्टल जारी है। हर खबर तथ्यों की जाँच के बाद ही प्रकाशित की जाती है।

Join WhatsApp

Join Now

google-newsGoogle News

Follow Now