
धारूहेड़ा: रेवाड़ी में SIR- 2026 का पहला चरण पूरा कर लिया गया है। मतदाता सूची का ड्राफ्ट शुक्रवार कर दिया गया है। दूसरे चरण के लिए दावें और आपत्तियां 30 जुलाई से 31 अगस्त तक दर्ज करवाई जा सकेंगी। जिनका निस्तारण 28 सितंबर 2026 तक किया जाएगा।
अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 3 अक्टूबर 2026 को किया जाएगा। जिन मतदाताओं के नाम प्रारम्भिक मतदाता सूची 2026 में शामिल हैं, परन्तु 2002 की मतदाता सूची से मैपिंग नही है या किसी लॉजिकल एरर के कारण सही मैपिंग नही हुई, उन सभी मतदाताओं को अब नोटिस जारी किए जाएंगे।
मतदाता सूची वैबसाईट पर अपलोड
उन्होंने बताया कि प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ए. श्रीनिवास ने वीडियो कॉन्फ्रेंस में बताया कि हरियाणा की वैबसाईट https://ceoharyana.gov.in/ पर अपलोड कर दी गई है। कोई भी व्यक्ति ए.एस.डी.डी./अनमैपड मतदाताओं की सूची मुख्य निर्वाचन अधिकारी, हरियाणा की वैबसाईट से देख सकते है।
ये भी पढ़ें:Breaking News: सोशल मिडिया से हुई थी दोस्ती, फिर खेला ऐसा खेल, अब दोनों पकडे गए ?
उन्होंने जिला निर्वाचन अधिकारियों को SIR अभियान की नियमित समीक्षा करने और पारदर्शी तरीके से निर्धारित समयावधि में पूरा करने के निर्देश दिए हैं।
जानिए कैसे चैक अपनी वोट
ये भी पढ़ें:रेवाड़ी पुलिस ने बाजार में किया पैदल मार्ग्, जानिए दुकानदारों से क्या कहा ?
उन्होंने सभी मतदाताओं से अपील की है कि वे मुख्य निर्वाचन अधिकारी, हरियाणा की वेबसाइट https://voters.eci.gov.in/
- यहां पर दिए गए लिंक का ओपन करें
- उसके बाद लिंक में जिला चुने
- उसके बाद भाग संख्या चुने
- केप्चा डाले व वोटर लिस्ट डाउन लोड करेंं
- यदि आपका नाम नहीं है तो चुनाव कार्यालय रेवाड़ी में संपर्क करें
30 अगस्त तक मिलेगा विशेष मौका
डीसी ने कहा कि यदि कोई मतदाता किसी कारणवश अपना गणना प्रपत्र निर्धारित अवधि में जमा नही करवा सका। ऐसे मतदाता अब अपने फार्म नं 6 भरकर उसके साथ घोषणा प्रपत्र एनेक्चर-4 (पिछले एस.आई.आर के विवरण भरने हेतू), नए रंगीन फोटो, जन्म तिथि और रिहायश के दस्तावेज और माता-पिता मे से किसी एक के मतदाता पहचान पत्र की प्रति साथ लगाकर अपने बीएलओ के पास 30 अगस्त तक जमा करवा सकता है।
ये भी पढ़ें:रेवाड़ी में अब नहीं लगेंगे बिजली के कट, यहां बनेगा 220 KV सब-स्टेशन
सुनवाई के दौरान दाखिल किए जाने वाले दस्तावेजों से पहचान साबित हुई तो संबंधित मतदाता का नाम अंतिम मतदाता सूची में शामिल होगा, अन्यथा काट दिया जाएगा। अंतिम मतदाता सूची 3 अक्टूबर को प्रकाशित की जाएगी।
