धारूहेड़ा: धारूहेड़ा सेक्टर चार RWA की प्रधान राजू राव की अगुवाई में बैठक हुई। बैठक सेक्टर की समस्याओं के समाधान के लिए रविवार 27 सितंबर को बुलाई गई बेठक को स्थगित कर दिया गया है।
प्रधान ने बताया कि पूर्व प्रधान धर्मपाल श्योराण का बुधवार रात को निधन हो गया है इसी के चलते इस रविवार को होने वाली बैठक को स्थगित कर दिया गया है। धर्मपाल श्योराण 2023 से 2026 में सेक्टर चार मे उपप्रधान रहे थे। इसके साथ वे विश्व हिदू परिषद, भाजपा व आरएसएस के सक्रिय कार्यकता थे। बुधवार को उनको रात को वे मोबाइल देखते अचानक बेहोश् हो गए। जब उसे अस्पताल में भर्ती करवाया तो चिक्तिको ने बताया उसे साइलेंट अटैक आया है। सेक्टर में इसी लिए बैठक को स्थगित कर दिया है। जल्द ही सलाह मशबिरा करने बैठक लिए नई तिथि तय की जाएगी।

बैठक में सेक्टरवासियों ने धर्मपाल की अकस्मात मौता को लेकर 2 मिनट का मोन धारण भी किया गया । इस मौके पर तेजबीर उपप्रधान, आनंद मोहन, रेनू मेहरा , अनिल चौहान, सुरेंंद्र, सुरजमनी, दलीप, पतराम, नरेश, राजबीर नाथीराम आदि मौजूद रहे।













