रविवार, 8 नवम्बर 2026

BKU चढूनी ने रेवाड़ी ADC को सौंपा ज्ञापन: भूख हड़ताल की चेतावनी

Written by: सुनील चौहान

Published:

रेवाड़ी (Best24News): बाजरे की सरकारी खरीद एमएसपी (MSP) पर शुरू करवाने की मांग को लेकर 'भारतीय किसान यूनियन (चढूनी)' जिला रेवाड़ी का एक प्रतिनिधिमंडल संगठन सचिव सतबीर लोहाना की अध्यक्षता में अतिरिक्त…


एडीसी को अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा और मांग पूरी न होने पर आंदोलन की  चेतावनी दी।
एडीसी को अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा और मांग पूरी न होने पर आंदोलन की  चेतावनी दी।
Google News Follow us on Google

रेवाड़ी (Best24News): बाजरे की सरकारी खरीद एमएसपी (MSP) पर शुरू करवाने की मांग को लेकर ‘भारतीय किसान यूनियन (चढूनी)’ जिला रेवाड़ी का एक प्रतिनिधिमंडल संगठन सचिव सतबीर लोहाना की अध्यक्षता में अतिरिक्त उपायुक्त (ADC) से मिला। किसानों ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ दो दौर की वार्ता विफल रहने के बाद एडीसी को अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा और मांग पूरी न होने पर आंदोलन की  चेतावनी दी।

Advertisement

27 सितंबर का अल्टीमेटम

भाकियू चढूनी के जिलाध्यक्ष समय सिंह ने बताया कि बाजरे की खरीद शुरू कराने की मांग को लेकर 21 सितंबर को किसानों ने रेवाड़ी अनाज मंडी के मुख्य गेट पर ताला जड़ दिया था। उस समय मौके पर पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों ने 2-3 दिनों के भीतर खरीद प्रक्रिया शुरू कराने का ठोस आश्वासन देकर ताला खुलवाया था।

किसान नेताओं ने कहा कि आश्वासन के बाद हुई दूसरे दौर की बैठक बेनतीजा रही और प्रशासन की ओर से कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला। प्रतिनिधिमंडल ने एडीसी को चेतावनी देते हुए कहा कि यदि 27 सितंबर तक एमएसपी पर बाजरे की सरकारी खरीद शुरू नहीं की गई, तो किसान अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल (मरणव्रत) पर बैठने को मजबूर होंगे। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जब तक खरीद के लिखित आदेश जारी नहीं होंगे, तब तक किसान भूख हड़ताल से नहीं उठेंगे, चाहे इसके लिए उन्हें अपनी जान ही क्यों न गंवानी पड़े।

Advertisement

ये भी पढ़ें:Rewari Accident News: कार पेड से टकराई, दो युवकों की मौत

ढाणियों में बिजली कटौती से परेशानी

किसान नेताओं ने ज्ञापन के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों और ढाणियों में बिजली आपूर्ति के गलत शेड्यूल का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया। उन्होंने बताया कि गांवों की ढाणियों में शाम 5:00 बजे से रात 9:00 बजे तक बिजली गुल रहती है।किसानों ने मांग की कि जिन गांवों में ढाणियां पानी की टंकियों पर बसी हैं, वहां शाम 5:00 बजे से रात 10:00 बजे तक निर्बाध बिजली सप्लाई दी जानी चाहिए, क्योंकि इस समय बच्चों की पढ़ाई का समय होता है और रोशनी की सख्त जरूरत रहती है।

ये रहे मौजूद: इस अवसर पर महिला जिलाध्यक्ष मुन्नी बूढ़पुर, जिला कार्यकारिणी प्रधान मनीषा यादव, शहरी प्रधान कृष्ण कुमार सैनी, ब्लॉक प्रधान विपिन पूनिया, वेद प्रकाश, वेद दादरा, विजय सिंह शर्मा सहित कई अन्य प्रमुख किसान नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ये भी पढ़ें:Breaking News: सोशल मिडिया से हुई थी दोस्ती, फिर खेला ऐसा खेल, अब दोनों पकडे गए ?

सुनील चौहान
About the Author सुनील चौहान

सुनील चौहान Best24News के संस्थापक एवं वरिष्ठ संपादक हैं। उन्हें रेवाड़ी, धारूहेड़ा और हरियाणा की स्थानीय पत्रकारिता का लगभग 10 वर्षों का अनुभव है। वे पहले दैनिक जागरण, राजस्थान पत्रिका, हरिभूमि और अमर उजाला जैसे समाचार संस्थानों से जुड़े रहे हैं। वे राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार और स्थानीय जनसमस्याओं से जुड़ी खबरों के संपादन एवं प्रकाशन का कार्य करते हैं। उनका उद्देश्य पाठकों तक तथ्यात्मक, निष्पक्ष और विश्वसनीय समाचार पहुंचाना है। View all posts by सुनील चौहान →

संबंधित खबरें

WhatsApp